Viral

मनमाड रेलवे स्टेशन पर खतरनाक झगड़ा, हाई वोल्टेज खंभों पर चढ़कर भिड़े युवक

Railway Station Fight Video : महाराष्ट्र के मनमाड जंक्शन रेलवे स्टेशन से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ युवक रेलवे स्टेशन पर लगे हाई वोल्टेज ओवरहेड इलेक्ट्रिक गैंट्री पर चढ़कर आपस में लड़ाई करते दिखाई दे रहे हैं।

मनमाड रेलवे स्टेशन पर खतरनाक झगड़ा, हाई वोल्टेज खंभों पर चढ़कर भिड़े युवक
मनमाड रेलवे स्टेशन पर खतरनाक झगड़ा, हाई वोल्टेज खंभों पर चढ़कर भिड़े युवक

घटना को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि यह घटना 17 अप्रैल 2026 के आसपास की है।

हाई वोल्टेज खंभे पर चढ़कर लोगों ने की लड़ाई

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक प्लेटफॉर्म के ऊपर लगे बिजली के खंभों पर चढ़ जाते हैं और वहीं खड़े होकर एक-दूसरे से मारपीट करने लगते हैं। यह जगह बेहद खतरनाक होती है क्योंकि यहां 25 केवी हाई वोल्टेज बिजली की लाइनें गुजरती हैं, जिनसे जरा सा संपर्क भी जानलेवा साबित हो सकता है।

इसके बावजूद युवक बिना किसी डर के इस तरह की हरकत करते नजर आए। इस झगड़े का असर ट्रेन संचालन पर भी पड़ा और कुछ समय के लिए व्यवस्था प्रभावित हो गई, खासकर मनमाड से जुड़े रूट पर।

ये खबर भी पढ़ें :

प्रशासन से इस मामले में जांच के आदेश दिए

इस घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग पर इसे लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही न सिर्फ खुद की जान को खतरे में डालती है, बल्कि यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों के लिए भी जोखिम पैदा करती है। फिलहाल, होने के बाद प्रशासन से इस मामले में जांच और जरूरी कदम उठाने की उम्मीद की जा रही है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply