Entertainment

Jailer 2: तमिल सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी ओटीटी डील? रजनीकांत की ‘जेलर 2’ करने जा रही बड़ा कमाल

Jailer 2 OTT Deal: रजनीकांत की फिल्मों को लेकर ऑडियंस में एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. उनकी हर फिल्म चर्चा में रहती है और इन दिनों रजनीकांत की ‘जेलर 2’ सुर्खियां बटोर रही है. साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत के पास कई मूवीज लाइनअप में शामिल हैं. लेकिन फिलहाल चर्चा ‘जेलर 2’ को लेकर हो रही है. रजनीकांत की इस अपकमिंग मूवी फिनिशिंग स्टेज में है और जल्द ही मेकर्स इसकी रिलीज डेट अनाउंस कर सकते हैं. इसी बीच ‘जेलर 2’ को लेकर एक खबर मिली है कि ओटीटी राइट्स के लिए एक बड़ा ऑफर इस फिल्म के मेकर्स को मिला है.

Jailer 2: तमिल सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी ओटीटी डील? रजनीकांत की ‘जेलर 2’ करने जा रही बड़ा कमाल
Jailer 2: तमिल सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी ओटीटी डील? रजनीकांत की ‘जेलर 2’ करने जा रही बड़ा कमाल

नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी ‘जेलर 2’ रिलीज से पहले ही ऐसा कमाल करने जा रही है, जो पहले तमिल सिनेमा के इतिहास में नहीं हुआ है. दरअसल, की ‘जेलर 2’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन से एक महंगी ओटीटी डील का ऑफर मिला है, जितना पहले कॉलीवुड की किसी फिल्म को नहीं मिला. अगर बात बनती है तो ‘जेलर 2’ के ओटीटी राइट्स बेचकर मेकर्स मालामाल होने वाले हैं.

जेलर 2 ओटीटी डील

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ के पास तमिल सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म बनने का मौका है जो 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करेगी. खबरों के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग पूरी होने से पहले ही इसकी OTT डील भी पक्की हो चुकी है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एक्शन-ड्रामा फिल्म के OTT राइट्स किसी भी कॉलीवुड फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी डील है. कहा जा रहा है कि Amazon Prime Video ने फिल्म के थिएटर में रिलीज होने के बाद की स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल करने के लिए 160 करोड़ रुपये खर्च किए हैं.

जेलर 2 बजट

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इ फिल्म का ऑडियंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है और OTT डील से जुड़ी इस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है. Sun Pictures की प्रोड्यूस की गई इस फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है. बजट की बात करें तो ‘जेलर 2’ को लगभग 225 करोड़ में बनाया गय है. मेकर्स जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस करने वाले हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply