Superstar Akshay Kumar on Son Aarav Career: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के बेटे आरव फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं. उनकी कम ही पब्लिक अपीयरेंस नजर आती है. लेकिन जब भी वे दिखाई देते हैं लोग उनकी तुलना उनके नाना और 70 के दशक के सुपरस्टार राजेश खन्ना से करते हैं. लेकिन क्या नाना, नानी, मां और पिता की तरह ही आरव भी सिनेमा जगत का हिस्सा बनना चाहते हैं. अब एक हालिया इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने रिएक्ट किया है और बताया है कि उनके बेटे आरव कितना कमाते हैं और आने वाले समय में वे क्या करना चाहते हैं.

ने इस दौरान अपने बेटे से खुद की तुलना भी की और लाइक्स-डिसलाइक्स पर बातें की. साथ ही उन्होंने ये भी क्लियर कर दिया कि उनके बेटे आरव किस फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं. आइए जानते हैं कि बेटे के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने क्या-क्या कहा.
बेटे आरव पर क्या बोले अक्षय?
बेटे आरव भाटिया के बारे में बात करते हुए अक्षय ने कहा- ‘हम दोनों काफी हद तक एक जैसे हैं. वो भी अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सचेत रहता है. मेरा भी ऐसा ही सीन है. वो लंबा है और काफी फोकस्ड है. उसे काम करना अच्छा लगता है. लेकिन वो फिल्में नहीं ज्वाइन करना चाहता है. उसका ऐसा कोई भी प्लान नहीं है. वो फैशन में जाना चाहता है. वो बेचारा आज भी 4500 की नौकरी कर रहा है. अच्छी बात है. क्यों नहीं? वो गांव जाता है और वहां पर फैशन के बारे में सीखता है. तरह-तरह के प्रिंट्स के बारे में और भी बहुत कुछ. मैं उसे ज्यादा लैक्चर नहीं देता हूं. लेकिन मैंने उसे कहा है कि कभी किसी को दुख नहीं पहुंचाना है.’
विदेश में पढ़ाई करते हैं आरव
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बड़े बेटे आरव की बात करें तो वे 2002 में पैदा हुए थे और 23 साल के हैं. 15 साल की उम्र में वे आगे की पढ़ाई के लिए विदेश चले गए थे और फिलहाल वे यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में पढ़ाई कर रहे हैं. वहीं उनकी छोटी बहन नितारा का जन्म 2012 में हुआ था और वो 13 साल की हैं.
–
अक्षय कुमार की भूत बंगला रिलीज
अक्षय कुमार की बात करें तो उनकी फिल्म भूत बंगला सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है और अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 24.20 करोड़ रुपये दुनियाभर में कमाए हैं और अच्छा मोमेंटम हासिल कर चुकी है. इस फिल्म में अक्षय के अलावा परेश रावल, असरानी, राजपाल यादव, तब्बू, वामिका गब्बी और जीशू सेनगुप्ता जैसे मंझे हुए कलाकार भी अभिनय करते नजर आएंगे. फिल्म 17 अप्रैल 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. फिल्म का बजट 120 करोड़ से 150 करोड़ के बीच में बताया जा रहा है. अब ये देखने वाली बात होगी कि फिल्म अपना बजट कबतक रिकवर कर पाती है.





