Entertainment

Lahore 1947: सनी देओल-आमिर खान की फिल्म ‘लाहौर 1947’ का बदला जाएगा टाइटल, क्या है फिल्म का नया नाम?

Lahore 1947 Title Changed: सनी देओल ने 2026 की शुरुआत में ‘बॉर्डर 2’ बवाल काट दिया था. इसके बाद सनी देओल के पास कई बड़े फिल्ममेकर्स से ऑफर मिल रहे हैं. एक्टर के पास बहुत सी फिल्में लाइनअप में शामिल हैं. सनी देओल इस साल ‘गबरू’, ‘लाहौर 1947’ और ‘रामायण’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले हैं. हाल ही में ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आईं, जिनमें दावा किया गया कि सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ का नाम बदला जाएगा. लेकिन इनमें कोई सच्चाई नहीं थी. इसी बीच अब खबर मिली है कि वाकई में सनी देओल की फिल्म का नाम बदलने की पूरी तैयारी है.

Lahore 1947: सनी देओल-आमिर खान की फिल्म ‘लाहौर 1947’ का बदला जाएगा टाइटल, क्या है फिल्म का नया नाम?
Lahore 1947: सनी देओल-आमिर खान की फिल्म ‘लाहौर 1947’ का बदला जाएगा टाइटल, क्या है फिल्म का नया नाम?

‘बॉर्डर 2’ के बाद की ‘लाहौर 1947’ की अनाउंसमेंट की गई थी, जिसके बाद से ही फैंस में इसे लेकर जबरदस्त क्रेज है. ये फिल्म 13 अगस्त को थिएटरों में रिलीज होने वाली है. सनी देओल की इस फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं. बीते दिनों खुद आमिर खान ने बताया था कि ‘लाहौर 1947’ का नाम नहीं बदला जा रहा है. लेकिन अब खबर सामने आई है कि ‘लाहौर 1947’ का नाम बदला जा रहा है और इसका नया टाइटल भी पता चल गया है.

लाहौर 1947 का बदलेगा नाम?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 की मच अवेटेड फिल्म ‘लाहौर 1947’ का नाम बदलने के बारे में सोचा जा रहा है. राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी सनी देओल और आमिर खान की फिल्म ‘लाहौर 1947’ का नाम बदलकर अब ‘बंटवारा 1947’ किया जा सकता है. हालांकि, अभी तक मेकर्स ने कोई ऐलान नहीं किया है लेकिन ऐसी उम्मीद है कि जल्द ही मेकर्स ‘बंटवारा 1947’ पर मुहर लगा सकते हैं.

लाहौर 1947 की कहानी

सनी देओल की इस फिल्म में प्रीति जिंटा, अली फजल और शबाना आजमी जैसे कलाकार शामिल हैं. फिल्म की कहानी एक मुस्लिम परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लखनऊ से लाहौर चला जाता है और उसे एक ऐसी हवेली रहने के लिए दी जाती है, जिसे एक हिंदू परिवार पीछे छोड़ गया था. लेकिन उस घर की बुजुर्ग महिला वहां से जाने से इनकार कर देती है और धीरे-धीरे दोनों परिवारों के बीच एक अनोखा रिश्ता बन जाता है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply