Viral

बुधवार तक डील नहीं हुई तो ईरान पर फिर होगी बमबारी… ट्रंप का अल्टीमेटम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान के साथ बुधवार तक समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका फिर से बमबारी शुरू कर सकता है. उन्होंने कहा कि मौजूदा सीजफायर को बढ़ाया भी जा सकता है और खत्म भी किया जा सकता है. ट्रंप ने यह बात एयर फोर्स वन में पत्रकारों से कही, जब वह फीनिक्स से वॉशिंगटन लौट रहे थे. अमेरिका-ईरान के बीच 8 अप्रैल को 2 हफ्ते का सीजफायर हुआ था, जो 22 अप्रैल को खत्म हो रहा है.

बुधवार तक डील नहीं हुई तो ईरान पर फिर होगी बमबारी… ट्रंप का अल्टीमेटम
बुधवार तक डील नहीं हुई तो ईरान पर फिर होगी बमबारी… ट्रंप का अल्टीमेटम

ट्रंप ने कहा, हो सकता है मैं सीजफायर आगे न बढ़ाऊं, लेकिन ईरान के बंदरगाहों पर नाकेबंदी जारी रहेगी. ऐसे में हमें फिर से बम गिराने पड़ सकते हैं. यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत रुकी हुई है. हाल ही में पाकिस्तान में दोनों देशों के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत हुई थी, लेकिन उससे कोई ठोस नतीजा नहीं निकला.

शांतिवार्ता में कई मुद्दों पर मतभेद

दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर मतभेद बने हुए हैं. इनमें आर्थिक प्रतिबंध हटाने का सवाल, ईरान का परमाणु कार्यक्रम और समुद्री सुरक्षा शामिल हैं. इन वजहों से समझौते की राह मुश्किल हो गई है. इस विवाद में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का मुद्दा भी बहुत महत्वपूर्ण है. अमेरिका का कहना है कि यह रास्ता सुरक्षित और खुला है, लेकिन ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उस पर दबाव बढ़ता रहा, तो वह इस रास्ते को बंद या सीमित कर सकता है.

अमेरिका का कहना है कि उसने ईरान के बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी कर रखी है, ताकि जहाजों की आवाजाही रोकी जा सके. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, कई जहाजों को वापस लौटा दिया गया है. वहीं ईरान इस कदम को गैरकानूनी और उकसाने वाला बता रहा है. वहीं ईरान के नेताओं का कहना है कि अगर यह नाकेबंदी जारी रही, तो इसका असर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर भी पड़ेगा, जिससे दुनिया भर के बाजार प्रभावित हो सकते हैं.

ट्रंप ने अच्छी खबर की बात कही

ने ईरान के संबंध में कुछ अच्छी खबर मिलने की बात कही, लेकिन उन्होंने इसके बारे में और कोई जानकारी नहीं दी. एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, हमें 20 मिनट पहले कुछ अच्छी खबर मिली है, और ऐसा लगता है कि मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ स्थिति काफी अच्छी चल रही है. आपको इसके बारे में पता चलेगा. मुझे लगता है कि ऐसा होना चाहिए… मुझे लगता है कि ऐसा होगा. देखते हैं क्या होता है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply