Viral

50 दिन बाद ईरान ने खोला एयरस्पेस, पूर्वी हिस्से में इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू

ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र को आंशिक रूप से खोल दिया है. देश के सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बताया कि अब ईरान के पूर्वी हिस्से से गुजरने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अनुमति मिल गई है. इसके साथ ही कुछ हवाई अड्डे भी सुबह 7 बजे से चालू कर दिए गए हैं. हालांकि, इसके तीन घंटे बाद तक भी फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट्स पर ज्यादा अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ईरान के ऊपर से जाती नहीं दिखीं. कई एयरलाइंस अभी भी सुरक्षा कारणों से ईरान के हवाई क्षेत्र से बचकर लंबा रास्ता ले रही हैं.

50 दिन बाद ईरान ने खोला एयरस्पेस, पूर्वी हिस्से में इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू
50 दिन बाद ईरान ने खोला एयरस्पेस, पूर्वी हिस्से में इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू

ईरान का कहना है कि धीरे-धीरे देश भर के एयरपोर्ट्स पर उड़ाने शुरू की जाएंगी. इधर, यूके ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सामान्य जहाजों की आवाजाही शुरू करने की अपील की है. ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर ने कहा कि सीजफायर होने के बावजूद अभी तक इस अहम समुद्री रास्ते पर स्थिति सामान्य नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए यहां से शिपिंग का पूरी तरह शुरू होना बहुत जरूरी है.

शर्तोंं के साथ होर्मुज को खोला गया: ईरान

वहीं, ईरान ने साफ किया है कि होर्मुज स्ट्रेट फिलहाल पूरी तरह नहीं खुला है. ईरान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक, यह रास्ता अभी केवल सीजफायर के दौरान और कुछ शर्तों के साथ ही खुला है. उन्होंने कहा कि सैन्य जहाजों और दुश्मन ताकतों से जुड़े जहाजों को यहां से गुजरने की इजाजत नहीं दी जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि अगर लेबनान में ईरान समर्थित संगठन हिज्बुल्लाह पर दबाव बढ़ता है, तो यह व्यवस्था बदली जा सकती है.

ईरान का अगले दौर की वार्ता से इनकार

ईरान ने अमेरिका के साथ शांति वार्ता के अगले दौर के लिए हां नहीं कहा है. ईरान की IRGC से जुड़ी मीडिया ने इसकी जानकारी दी है. तसनीम न्यूज ने शनिवार को बताया कि ईरान ने फिलहाल अमेरिका के साथ वार्ता के अगले दौर के लिए सहमति नहीं दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान ने एक पाकिस्तानी मध्यस्थ के माध्यम से अमेरिकी अधिकारियों को इस फैसले की जानकारी दी है.

ईरान में 50 दिन से इंटरनेट ब्लैकऑउट

इस बीच ईरान में इंटरनेट बैन भी जारी है. इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था NetBlocks के अनुसार, देश में डिजिटल ब्लैकआउट को 50 दिन हो चुके हैं. यानी करीब सात हफ्तों से लोग वैश्विक इंटरनेट से कटे हुए हैं. यह बाधा 1,176 घंटे से ज्यादा समय से जारी है, जिससे लोगों के काम, संपर्क और रोजमर्रा की जिंदगी पर बड़ा असर पड़ रहा है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply