
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास मूलांकों के जातकों को जीवन में विशेष सौभाग्य और ऐश्वर्य का साथ मिलता है। इन्हीं में से एक है मूलांक 6, जिसके प्रभाव से जीवन ऐशो-आराम, सफलता और खुशहाल पलों से भर जाता है।
मूलांक 6 – जन्म तिथि 6, 15 और 24
जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है। इस अंक के स्वामी ग्रह शुक्र हैं, जो धन, सौंदर्य, विलासिता और सुख-संपन्नता के प्रतीक माने जाते हैं। यही कारण है कि मूलांक 6 वाली लड़कियों की जिंदगी में भौतिक सुविधाओं और आर्थिक स्थिरता की कमी कम ही देखने को मिलती है। ये अपने जीवन को रानी की तरह जीना पसंद करती हैं।
स्वभाव
मूलांक 6 की लड़कियां हंसमुख, मिलनसार और आकर्षक व्यक्तित्व वाली होती हैं। इन्हें नए लोगों से जल्दी घुल-मिल जाना आता है और इनकी मौजूदगी में माहौल खुशनुमा हो जाता है। स्वाभाविक करिश्मा इन्हें हर जगह विशेष बना देता है।
रिश्तों में व्यवहार
यह लड़कियां रिश्तों में ईमानदारी और निष्ठा को प्राथमिकता देती हैं। अपने साथी के प्रति पूरी तरह समर्पित रहती हैं और उनके जीवन में सौभाग्य का संचार करती हैं। वे अपने संबंधों को मजबूत और खुशहाल बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करती हैं।
करियर के क्षेत्र
ये लड़कियां अपने शौक और रुचियों को करियर में बदलने की क्षमता रखती हैं। आर्ट और डिजाइन, फैशन, ब्यूटी, इवेंट मैनेजमेंट और मार्केटिंग जैसे क्रिएटिव क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन कर सकती हैं। साथ ही शिक्षा, सामाजिक सेवा, मनोरंजन, मीडिया, पर्यटन और व्यापार में भी ऊंचाइयों तक पहुंचने की क्षमता रखती हैं।