Viral

अलसी का पानी पीने से क्या होता है? मोटापा कम करने के लिए ही नहीं, कई समस्याओं को दूर करने में मददगार

अलसी के बीज ही नहीं, अलसी के बीजों का पानी भी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। आइए पहले अलसी के बीजों का पानी बनाने के तरीके के बारे में जान लेते हैं। अलसी का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी को गुनगुना कर लीजिए। इसके बाद इस पानी में एक चम्मच पिसी हुई अलसी को मिला लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह खाली पेट या फिर रात में सोने से पहले अलसी का पानी पिएं।

अलसी का पानी पीने से क्या होता है? मोटापा कम करने के लिए ही नहीं, कई समस्याओं को दूर करने में मददगार
अलसी का पानी पीने से क्या होता है? मोटापा कम करने के लिए ही नहीं, कई समस्याओं को दूर करने में मददगार

वेट लॉस में कारगर- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अलसी का पानी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकता है। अगर आप अपने बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं और पेट की चर्बी को घटाना चाहते हैं, तो अलसी का पानी पीना शुरू कर सकते हैं। अलसी का पानी आपकी ओवरऑल हेल्थ को मजबूत बनाने में मददगार साबित हो सकता है।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद- अलसी का पानी आपकी गट हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकता है। दरअसल, अलसी के पानी में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में असरदार साबित हो सकती है। पेट की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर अलसी के पानी को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। इतना ही नहीं, अलसी का पानी आपके दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर अलसी का पानी पीने की सलाह दी जाती है।

गौर करने वाली बात- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अलसी के बीजों की तासीर गर्म होती है इसलिए लिमिट में रहकर ही अलसी का पानी पीना चाहिए वरना आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है। गर्भवती महिलाओं को अलसी के बीज या फिर अलसी के बीजों का पानी पीने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply