Drunk Girl On Thar Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खतरनाक स्टंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक लड़की महिंद्रा थार की छत पर बैठी हुई है और पूरी तरह नशे में नजर आ रही है।

बताया जा रहा है कि यह घटना रात के समय की है, जब सड़क पर स्टंट दिखाने के लिए गाड़ी चलाई जा रही थी। इस दौरान जरा सी लापरवाही एक बड़े हादसे में बदलती दिखती है।
लड़की पूरी तरह से दारू के नशे में धुत्त है वह थार की छत पर बैठ जाती और ड्राइवर स्टंट कराने की कोशिश करता है लड़की तुरंत नीचे जाकर गिरती है।
ऐसे शराबियों के साथ में ऐसा होना बहुत जरूरी होता है ,अब आगे से ये कभी ऊपर नहीं बैठेगी 😂 pic.twitter.com/HisY39UjXy
— Pradeep Chaudhary (@pradeepgr63) April 16, 2026
थार गाड़ी से स्टंट करने के दौरान हुआ हादसा
वीडियो में दिखता है कि जैसे ही लड़की संतुलन बनाने की कोशिश करती है, ड्राइवर गाड़ी को आगे बढ़ा देता है। अचानक झटका लगने पर लड़की अपना बैलेंस खो देती है और सीधे नीचे गिर जाती है।
यह पूरा दृश्य बेहद खतरनाक है और साफ तौर पर दिखाता है कि इस तरह के स्टंट कितने जोखिम भरे हो सकते हैं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत उसकी ओर दौड़ते हैं। हालांकि वीडियो में उसकी हालत के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती।
ये खबर भी पढ़ें :
स्टंट फिल्म में अच्छे लगते हैं, सड़क पर नहीं
सामने आने के बाद लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पर कई यूजर्स ने इसे गैर-जिम्मेदाराना और जानलेवा हरकत बताया। एक यूजर ने लिखा, “स्टंट फिल्म में अच्छे लगते हैं, सड़क पर नहीं।”
वहीं दूसरे ने कहा, “नशे में ड्राइविंग और स्टंट करना बेहद खतरनाक है।” कुछ लोगों ने ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग भी की है। यह वीडियो एक बार फिर सड़क सुरक्षा और जिम्मेदारी की जरूरत को उजागर करता है।





