Viral

विदेशी को ‘चाचा’ ने पिलाई छाछ, दिल जीत ले गया भारत का देसी अंदाज, वीडियो वायरल

Indian Hospitality Viral Video : भारत घूमने आने वाले विदेशी अक्सर यहां के लोगों की सादगी और मेहमाननवाजी की तारीफ करते हैं। ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें Duncan Evans नाम के विदेशी साइकिल से गांव घूमते नजर आते हैं।

विदेशी को ‘चाचा’ ने पिलाई छाछ, दिल जीत ले गया भारत का देसी अंदाज, वीडियो वायरल
विदेशी को ‘चाचा’ ने पिलाई छाछ, दिल जीत ले गया भारत का देसी अंदाज, वीडियो वायरल

इसी दौरान उनकी मुलाकात एक स्थानीय ‘चाचा’ से होती है, जो उन्हें अपने घर चलने और छाछ पीने का निमंत्रण देते हैं। चाचा बाइक से आगे-आगे रास्ता दिखाते हैं और विदेशी उनके पीछे-पीछे साइकिल से उनके घर पहुंचता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Duncan Evans (@findingduncan)

विदेशी पर्यटक ने भारत के लोगों की तारीफ की

घर पहुंचने पर चाचा और उनकी पत्नी बड़े प्यार से खटिया लगाकर उन्हें बैठाते हैं और फिर एक बड़े बर्तन में छाछ परोसते हैं। यह देखकर साफ झलकता है कि मेहमाननवाजी सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि दिल से की गई है।

डंकन पहली बार छाछ पीते हैं और उन्हें इसका स्वाद काफी पसंद आता है। वह कहते हैं कि भारत के छोटे शहरों और गांवों के लोग बेहद दयालु होते हैं और उनकी मेहमाननवाजी की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है।

ये खबर भी पढ़ें :

लोगों ने ‘चाचा’ की दरियादिली की तारीफ की

इस को Instagram पर शेयर किया गया है, जहां इसे लाखों बार देखा जा चुका है। पर यूजर्स भी इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने ‘चाचा’ की दरियादिली की तारीफ की, तो कुछ ने मजाक में कहा कि वह शायद आर्मी बैकग्राउंड से होंगे। यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि भारत की असली पहचान उसकी संस्कृति और लोगों के दिल में बसती है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply