टीवी इंडस्ट्री में फिटनेस और खूबसूरती की बात हो, तो श्वेता तिवारी का नाम सबसे पहले लिया जाता है. लेकिन अब एक और एक्ट्रेस हैं जो 45 की उम्र में भी अपनी फिटनेस, ग्लोइंग स्किन और स्टाइलिश लुक्स से उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं और वो हैं अनीता हसनंदानी. उम्र के इस पड़ाव पर जहां अक्सर लोग अपनी फिटनेस को लेकर ढील दे देते हैं, वहीं अनीता ने खुद को इस तरह मेंटेन किया है कि उन्हें देखकर उनकी असली उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल ही लगता है.

अनीता हसनंदानी सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि फिटनेस को लेकर भी अब चर्चा में आ गई हैं. सोशल मीडिया पर उनके फिट और एक्टिव लाइफस्टाइल की झलक साफ देखने को मिलती है. खास बात ये है कि वो फिट रहने के लिए बहुत ज्यादा मुश्किल रूटीन फॉलो नहीं करतीं, बल्कि कुछ आसान लेकिन नियमित आदतों को अपनाकर खुद को हेल्दी और एनर्जेटिक बनाए रखती हैं. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं अनीता का फिटनेस रूटीन क्या है.
जिम में खूब पसीना बहा रहीं अनीता
अनीता हसनंदानी अपनी फिटनेस को लेकर अब काफी एक्टिव हो गई हैं. एक्ट्रेस शरीर को अंदर से मजबूत बनाने के साथ ही ज्वाइंट्स को भी हेल्दी रखने पर फोकस करती हैं. उनका मानना है कि फिटनेस का असली मतबल सिर्फ स्लिम दिखना नहीं बल्कि लंबे समय तक एक्टिव और मजबूत बने रहना है. चलिए जानते हैं अनीता अपने वर्कआउट सेशन में क्या-क्या करती हैं.
कौन-कौन सी एक्सरसाइज करती अनीता
अनीता के वर्कआउट की बात करें तो उनका रूटीन काफी डायनामिक और फंक्शनल है. उन्होंने अपने जिम वीडियो की शुरुआत ट्रैप बार डेडलिफ्ट से की, जो कि नॉर्मल बारबेल से अलग होता है. इसमें वजन शरीर के सेंटर के साथ रहता है, जिससे बैलेंस बेहतर रहता है और चोट का खतरा कम होता है. इसके अलावा, भारी एक्सरसाइज के बीच वह सिर्फ स्टैटिक स्ट्रेचिंग नहीं करतीं. बल्कि डायनामिक मूवमेंट्स भी शामिल करती हैं, जैसे ग्राउंड पर सिट-आउट्स और लेटरल ट्रांजिशन. इससे बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी और मोबिलिटी दोनों बेहतर होती हैं.
View this post on Instagram
उनके वर्कआउट में एक और खास चीज है. जो है स्लांट बोर्ड के साथ केटलबेल स्क्वैट्स. इसमें एड़ियों को थोड़ा ऊपर उठाया जाता है, जिससे स्क्वैट्स ज्यादा गहराई तक किए जा सकते हैं और लोअर बॉडी की मसल्स ज्यादा एक्टिव होती हैं. ये एक्सरसाइज न सिर्फ ताकत बढ़ाती है, बल्कि बैलेंस और पोस्टर को भी सुधारती है.
क्या कहती है रिसर्च?
, अनीता जैसा हाई-इंटेंसिटी और स्ट्रेंथ बेस्ड वर्कआउट सिर्फ बॉडी टोन करने के लिए नहीं, बल्कि हेल्दी एजिंग के लिए बेहद जरूरी है. खासतौर पर 40 साल से ऊपर के लोगों के लिए हफ्ते में कम से कम 2 दिन सभी मेन मसल्स ग्रुप्स को ट्रेन करना जरूरी बताया गया है. इसके अलावा, महिलाओं के लिए वेट-बेयरिंग एक्सरसाइज बहुत जरूरी होती है. क्योंकि इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होता है. अनीता के वर्कआउट में शामिल मोबिलिटी एक्सरसाइज और डीप स्क्वैट्स बॉडी को बैलेंस कर स्टेबिलिटी को बेहतर बनाते हैं.





