Weight Loss Transformation:फिटनेस को लेकर आजकल लोगों में जागरुकता बढ़ गई है. लेकिन लोगों को लगता है कि फिट बॉडी पाने के लिए खास डाइट और इंटेंस वर्कआउट की जरूरत होती है. कुछ लोग बॉडी को बनाना चाहते हैं. लेकिन बिजी रहने जैसे बहाने बनाते रहते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने बिना किसी हैवी या फैंसी डाइट के ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन किया है, जिसे देख लोग चौंक गए हैं. जहां फिट बॉडी पाने के लिए चावल को लोग अपनी डाइट से हटा देते हैं. वहीं इस शख्स ने चावल खाकर ऐसे मसल्स बनाए हैं कि हर कोई उसे देख इंस्पायर्ड हो रहा है.

दरअसल, लोग चावल को डाइट से इसलिए हटाते हैं क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है. हालांकि, अब इस शख्स ने इस धारणा को पूरी तरह से बदल दिया है. उसने साबित कर दिया कि अगर कार्ब्स को सही तरीके और सही मात्रा में खाया जाए तो ये भी फायेदमंद हो सकता है. चलिए इस आर्टिकल में आपको भी बताते हैं शख्स के ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शख्स
सोशल मीडिया पर इस समय इस शख्स के ट्रांसफॉर्मेशन की ही चर्चा हो रही है, जो एक कंस्ट्रक्शन वर्कर है. शख्स ने इतनी दमदार बॉडी बनाई है कि, हर कोई उसकी डाइट और वर्कआउट रूटीन जानना चाहता है. वीडियो में वर्कर ने अपना पूरा डाइट प्लान और वर्कआउट रूटीन शेयर भी किया है. जो कुछ इस प्रकार है.
डाइट में ये चीजें लेता है शख्स
वीडियो में वर्कर ने बताया कि वो बहुत ही सिंपल मील लेते हैं. इसमें सबसे ज्यादा कार्ब्स शामिल है. उन्होंने बताया कि वो एग, व्हाइट राइज, राइज दलिया और लाल वाले केले खाते हैं. उन्होंने आगे बताया कि दिन की तीनों मील में वो चावल खाते हैं. बस चावल के साथ कभी सांबर तो कभी रस्म का सेवन करते हैं. वहीं हफ्ते में 1 या 2 बार मटन खा लेते हैं. चिकन और मछली खाना पसंद नहीं करते हैं.
View this post on Instagram
5 दिन ऐसे करते हैं वर्कआउट
शख्स ने बताया कि वो हफ्ते में 5 दिन वर्कआउट करते हैं, जिसमें हर दिन अलग-अलग हिस्से की एक्सरसाइज करते हैं. जैसे मंडे को चेस्ट वर्कआउट, मंगलवार को शोल्डर वर्कआउट, बुधवार को बैक वर्कआउट, गुरुवार को बाइसेप्स और ट्राईसेप्स. शुक्रवार को लेग वर्कआउट. शख्स कंस्ट्रक्शन साइड पर काम करता है. ऐसे में वो बताते हैं कि लेग वर्कआउट ज्यादा नहीं करते हैं. वरना उन्हें चलने फिरने में दिकक्त होगी, जिससे उनके काम का नुकसान हो सकता है. लेकिन हफ्ते के 5 दिन शख्स का रूटीन काफी इंटेंस रहता है.
किसी भी सप्लीमेंट का नहीं लिया सहारा
आज के टाइम पर लोग डाइट लेने के बाद भी सप्लीमेंट का सहारा जरूर लेते हैं. जिसमें वे प्रोटीन से लेकर स्टेयरॉइट लेते हैं. लेकिन शख्स ने बताया कि उन्होंने बिल्कुल नेचुरल तरीके से बॉडी बनाई है. न कोई वे प्रोटीन लिया और न ही कोई स्टेयरॉइट. साथ ही लोगों को भी सलाह दी है कि नेचुरल तरीके से ही बॉडी बनाने की कोशिश करें, घर का बना खाना खाएं और जंक फूड, अल्कोहल, सिगरेट जैसी चीजों से दूर रहें.





