Saturday, April 18, 2026
Health

Skincare Ingredients Trend 2026: विटामिन C से सैलिसिलिक एसिड तक…स्किन केयर प्रोडक्ट में ट्रेंड कर रहे ये इंग्रिडियंट्स

Vitamin C (विटामिन C)

विटामिन C आज भी सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग इंग्रेडिएंट्स में शामिल है. खासकर ग्लो और व्हाइटनिंग के लिए. यह स्किन में कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ाता है, जिससे चेहरे पर कसाव आता है और फाइन लाइन्स कम होती हैं. साथ ही यह डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन को हल्का करता है और सन डैमेज से भी बचाने में मदद करता है, जिससे स्किन ज्यादा हेल्दी और चमकदार दिखती है.

Salicylic Acid (सैलिसिलिक एसिड)

यह खासतौर पर ऑयली और एक्ने-प्रोन स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. सैलिसिलिक एसिड पोर्स के अंदर जाकर एक्स्ट्रा तेल और गंदगी को साफ करता है, जिससे पिंपल्स और ब्लैकहेड्स कम होते हैं. यह स्किन को हल्के तरीके से एक्सफोलिएट भी करता है, जिससे स्किन साफ और स्मूद बनती है.

Niacinamide (नियासिनामाइड)

नियासिनामाइड एक मल्टी-टास्किंग इंग्रेडिएंट है जो लगभग हर स्किन टाइप के लिए सूट करता है. यह ऑयल कंट्रोल करता है, पोर्स को कम दिखाता है और स्किन टोन को बराबर करने में मदद करता है. इसके अलावा यह स्किन बैरियर को मजबूत बनाता है और रेडनेस व दाग-धब्बों को कम करता है.

Hyaluronic Acid (हायल्यूरोनिक एसिड)

ड्राई और डिहाइड्रेटेड स्किन के लिए यह एक बेहतरीन इंग्रेडिएंट है. यह स्किन में नमी को लॉक करता है और उसे लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखता है. इससे स्किन क्लीन और सॉफ्ट दिखाई देती है और फाइन लाइन्स भी कम नजर आती हैं. यह हर मौसम में स्किन को फ्रेश और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है.

Ceramides (सेरामाइड्स)

सेरामाइड्स स्किन के नेचुरल बैरियर को मजबूत करने का काम करते हैं. ये स्किन को बाहरी नुकसान, प्रदूषण और ड्राईनेस से बचाते हैं. अगर आपकी स्किन संवेदनशील या जल्दी ड्राई हो जाती है, तो सेरामाइड्स उसे रिपेयर करके मजबूत बनाते हैं और लंबे समय तक मॉइस्चर बनाए रखने के लिए भी काफी असरदार है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply