
इंडिगो की फ्लाइट.
मुंबई एयरपोर्ट पर करीब आठ घंटे तक 100 यात्री घंटों फंसे रहे. उसके बाद मुंबई से इस्तांबुल जाने वाली सुबह 6.30 बजे की इंडिगो की उड़ान लगभग आठ घंटे बाद रद्द कर दी गई. यात्रियों ने आरोप लगाया कि इस दौरान न तो उन्हें खाना दिया गया और न ही पानी दी गयी. बता दें कि मुंबई से इस्तांबुल जाने वाली फ्लाइट सुबह 6.55 बजे उड़ान भरने वाली थी. इस यात्रा में करीब 100 यात्री थे, जिसमे छात्रों की संख्या अधिक थे. ये यात्री मुंबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए थे.
यात्रियों के अनुसार, उनकी फ्लाइट सुबह 6:55 बजे मुंबई से इस्तांबुल के लिए निर्धारित थी, लेकिन देरी हो गई, जिसकी सूचना उन्हें नहीं दी गई.
यात्रियों ने शिकायत की कियात्रियों को विमान में कई घंटों तक बैठाए रखा गया. यात्रियों ने शिकायत की कि स्टॉफ सदस्यों की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई, जिससे वे असमंजस में हैं. पूछताछ करने पर उन्हें देरी के बारे में बताया गया.
एक यात्री ने बताया कि उसे 13 घंटे बाद पानी की बोतल मिली. इस बीच इंडिगो स्टाफ ने बताया कि फ्लाइट अब रद्द हो गई है. घटना से परेशान सैकड़ों यात्री अभी भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और एयरलाइन से अगली फ्लाइट या रिफंड की मांग कर रहे हैं.
फिलहाल खबर अपडेट की जा रही है.