Thursday, April 16, 2026
Viral

विपक्षी नेताओं के खिलाफ प्रोपगंडा फैलाता था हंगरी का सरकारी न्यूज चैनल, नए पीएम ने किया सस्पेंड

विक्टर ओर्बन को हंगरी की सत्ता से हटाने के वाले नेता पीटर मैग्यार अपने एक्शन को लेकर सुर्खियों में हैं. प्रधानमंत्री निर्वाचित होने के बाद मैग्यार ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ प्रोपगंडा फैलाने वाले सरकारी चैनल के सर्विस को सस्पेंड करने का फैसला लिया है. इससे पहले वे खुद हंगरी के सरकारी टीवी चैनल के स्टूडियो में गए थे, जहां पर उन्होंने उस एंकर से बात की, जिसने उन्हें ब्लैकलिस्ट में रख दिया था.

विपक्षी नेताओं के खिलाफ प्रोपगंडा फैलाता था हंगरी का सरकारी न्यूज चैनल, नए पीएम ने किया सस्पेंड
विपक्षी नेताओं के खिलाफ प्रोपगंडा फैलाता था हंगरी का सरकारी न्यूज चैनल, नए पीएम ने किया सस्पेंड

बातचीक के दौरान मैग्यार ने वहां मौजूद अपने धुर-विरोधी एंकर से कहा कि आपकी कोई गलती नहीं थी. सिस्टम सुधारने की जरूरत है. मैग्यार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है

Peter Magyar po długiej medialnej blokadzie wszedł do studia państwowej TV, która mocno wspierała Orbana i zapowiedział jej zamknięcie.

“Nie chowam urazy, że obrażaliście mnie i moją rodzinę, ale ta fabryka kłamstw zostanie zamknięta, gdy sformujemy rząd.”

पीटर मैग्यार को यूरोप का करीबी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का धुर विरोधी माना जाता है. मैग्यार को हराने के लिए ट्रंप ने हंगरी के चुनाव में अपने उप राष्ट्रपति जेडी वेंस को भेजा था. वेंस ने यहां के तानाशाह विक्टर ओर्बन के लिए चुनाव प्रचार किया था.

मई में पीएम पद की शपथ लेंगे मैग्यार

पीटर मैग्यार ने मई में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने का फैसला किया है. मैग्यार को हालिया चुनाव में बड़ी जीत मिली है. मैग्यार ने इस चुनाव में 16 साल से हंगरी की सत्ता में काबिज विक्टर ओर्बन को पटखनी दी. मैग्यार की पार्टी को 2 तिहाई बहुमत मिला है.

बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए मैग्यार ने कहा- हंगरी की सरकारी संरचना में बड़े पैमाने पर बदलाव करने की आवश्यकता है. मैंने स्वास्थ्य, पर्यावरण और शिक्षा विभाग के लिए अलग-अलग मंत्रालय बनाने का फैसला किया है.

सरकारी मीडिया से नाराज क्यों हैं मैग्यार?

मैग्यार ने इंटरव्यू में कहा कि 2024 में जब सरकार विरोधी आंदोलन हंगरी में चल रहा था, तब सरकारी मीडिया ने आंदोलन को कवर नहीं किया. मुझे और मेरे सहयोगियों को चैनल से बायकॉट कर दिया गया. मेरी पार्टी के किसी भी नेता को किसी भी कार्यक्रम में नहीं बुलाया जाता था.

मैग्यार ने आगे कहा कि मेरे खिलाफ यहां पर प्रोपगंडा चलाया गया. निगेटिव खबरें प्रकाशित की गईं. इस दौरान वहां मौजूद महिला एंकर ने उनसे माफी मांगी. इस पर मैग्यार ने कहा कि माफी मांगने की जरूरत नहीं है. पूरे सिस्टम में सुधार करने की जरूरत है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply