Thursday, April 16, 2026
Viral

ईरान और हिजबुल्लाह एक ही जान… इजराइल-लेबनान वार्ता पर याद दिलाई अपनी भूमिका

ईरान ने एक बार फिर साफ किया है कि वह हिजबुल्लाह को हर हाल में समर्थन देता रहेगा. अमेरिका और इजराइल के बार-बार चेतावनी के बाद भी ईरान ने लेबनान में हिजबुल्लाह का समर्थन जारी रखा है. ईरानी पार्लियामेंट के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने इजराइल-लेबनान बातचीत की रिपोर्ट पर जवाब देते हुए कहा कि ऐसी बातचीत सिर्फ इसलिए मुमकिन है, क्योंकि तेहरान इस बात पर जोर देता है कि लेबनान सीजफायर ईरान-अमेरिका ट्रूस का हिस्सा हो.

ईरान और हिजबुल्लाह एक ही जान… इजराइल-लेबनान वार्ता पर याद दिलाई अपनी भूमिका
ईरान और हिजबुल्लाह एक ही जान… इजराइल-लेबनान वार्ता पर याद दिलाई अपनी भूमिका

उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका को एग्रीमेंट का पालन करना चाहिए और अपना ‘इजराइल फर्स्ट’ वाला नजरिया छोड़ना चाहिए. बता दें, 14 अप्रैल 2026 को वॉशिंगटन डीसी में लेबनान-इजराइल के बीच पहली सीधी वार्ता हुई. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की मध्यस्थता में दोनों देशों के राजदूतों ने पहली बार दशकों बाद आमने-सामने बैठक की. यह 1983 या उसके आसपास की आखिरी सीधी बातचीत के बाद की सबसे बड़ी घटना है. बैठक करीब 2 घंटे चली. जिसके बाद ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने इसके पीछे की वजह ईरान का दबाव बताया है.

ईरान और हिजबुल्लाह एक ही जान हैं

गालिबफ एक्स पर लिखा, “लेबनान में एक बड़े सीजफायर का पूरा होना और मजबूत होना, महान हिजबुल्लाह के विरोध और मज़बूत संघर्ष और एक्सिस ऑफ रेज़िस्टेंस की एकता का नतीजा होगा. यूनाइटेड स्टेट्स को एग्रीमेंट का पालन करना चाहिए रेसिस्टेंस और ईरान, जंग और सीजफायर दोनों में एक ही जान हैं. अमेरिका को ‘इजराइल फ़र्स्ट’ वाली गलती से पीछे हटना चाहिए.”

अगले हफ्ते शुरू हो सकता है सीजफायर का राउंड-2

ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान में पिछले हफ्ते हुई शांति वार्ता विफल हो गई थी. अब इसको एक बार फिर शुरू करने की कवायद हो रही है. पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने बुधवार को तहरान का दौरा किया, वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ गल्फ देशों के दौरे पर हैं. वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने भी शांति वार्ता के दूसरे राउंड के संदेश दिए हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply