
भागदौड़ भरी इस ज़िंदगी में इंसान के पास अपनी सेहत पर ध्यान देने के लिए बिल्कुल समय नहीं रहता, जिसका सीधा असर शरीर पर पड़ता है। स्वास्थ्य का ठीक प्रकार से ख्याल न रखने के कारण कई बीमारियाँ शरीर को अपनी चपेट में ले लेती हैं। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताने जा रहे हैं जिससे आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आज हम आपको गुड़ और जीरा के फ़ायदे के बारे में बताएँगे।
गुड़ और जीरा दोनों का स्वाद बहुत अच्छा होता है, पर स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी ये बहुत फ़ायदेमंद माने गए हैं। ज़्यादातर सभी घरों में जीरा और गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है। जीरा का इस्तेमाल मसाले के रूप में होता है और गुड़ को लोग मिठाई के रूप में खाना पसंद करते हैं। लोग इन दोनों का प्रयोग अपने-अपने तरीके से करते हैं, लेकिन इन दोनों को एक साथ प्रयोग करके आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं।
आपको बता दें कि जीरा में विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी3, विटामिन ई, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, जिंक, कॉपर, मैग्नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट जैसे कई प्रकार के तत्व मौजूद होते हैं। वहीं, गुड़ में प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है। इसके अलावा, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, नियासिन, विटामिन बी6, विटामिन बी9 और पैंटोथेनिक एसिड जैसे कई प्रकार के विटामिन, मिनरल्स, न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत फ़ायदेमंद माने गए हैं।
इस तरीके से करें गुड़ और जीरा का सेवन
गुड़ और जीरा का एक साथ इस्तेमाल करके आप स्वास्थ्य संबंधी कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। गुड़ और जीरे का पानी कई बीमारियों से आपको सुरक्षित रखता है।
- कैसे बनाएं: एक पैन में एक कप पानी डालकर गर्म कर लीजिए। पानी गर्म हो जाने के बाद, उसमें एक चम्मच जीरा और एक चम्मच गुड़ डालें। इसके बाद पानी को थोड़ी देर उबलने दीजिए। जब पानी उबल जाए तो गैस बंद करके उसे छान लें।
- कैसे पिएं: जब पानी गुनगुना हो जाए तब इसका सेवन कीजिए। इसे सुबह खाली पेट पीना सबसे अधिक फ़ायदेमंद होता है।
गुड़ और जीरा से मिलेंगे आपको ये ज़बरदस्त फ़ायदे
- वजन कम करने में मददगार: आजकल के समय में ज़्यादातर लोग अपने शरीर के बढ़ते वजन को लेकर काफ़ी परेशान रहते हैं। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो रोज़ाना सुबह खाली पेट गुड़ और जीरा का सेवन ज़रूर कीजिए। इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेज़ी से काम करता है और शरीर के अंदर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
- पेट से जुड़ी समस्याओं में लाभदायक: पेट से संबंधित बीमारियों में गुड़ और जीरा का सेवन करना लाभदायक माना गया है। अगर किसी व्यक्ति को एसिडिटी, कब्ज, या पेट में अल्सर जैसी समस्याएँ हैं, तो उन्हें जीरा और गुड़ का सेवन ज़रूर करना चाहिए।
- शरीर के दर्द से दिलाता है निजात: अगर किसी व्यक्ति को शरीर में दर्द की समस्या है, तो उन्हें गुड़ और जीरा का सेवन ज़रूर करना चाहिए। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने का कार्य करते हैं। रोज़ाना इसका सेवन करने से ज़्यादातर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।
- हाई ब्लड प्रेशर कम करने में सहायक: हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों के लिए गुड़ और जीरा का सेवन करना बहुत ही फ़ायदेमंद माना गया है। इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायता करती है।
- अनियमित पीरियड्स में राहत: लड़कियों को कई बार अनियमित पीरियड्स का भी सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में गुड़ और जीरा का सेवन करना फ़ायदेमंद माना गया है।
- इम्यूनिटी मजबूत करता है: गुड़ और जीरा का इस्तेमाल करने से इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) मजबूत होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स (श्वेत रक्त कोशिकाओं) की मात्रा को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे शरीर बीमारियों से बेहतर तरीके से लड़ पाता है।