Thursday, April 16, 2026
Entertainment

Battleground 2 में खेसारी लाल यादव की एंट्री से बढ़ा रोमांच, प्रोमो में दिखी अभिषेक मल्हान संग जबरदस्त नोकझोंक

Khesari Lal Yadav Entry Battleground 2: रियलिटी शो बैटलग्राउंड 2 का नया सीजन दर्शकों के लिए और भी ज्यादा रोमांच लेकर आने वाला है। हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में इस बार की चार टीमों के मालिकों का खुलासा कर दिया गया है। हरियाणा बुल्स की कमान खेसारी लाल यादव संभालते नजर आएंगे, जबकि दिल्ली डोमिनेटर्स को अभिषेक मल्हान लीड करेंगे। वहीं यूपी दबंग के मेंटोर राहुल चौधरी होंगे और मुंबई स्ट्राइकर्स की मालकिन प्रियंका चाहर चौधरी बनी हैं।

Battleground 2 में खेसारी लाल यादव की एंट्री से बढ़ा रोमांच, प्रोमो में दिखी अभिषेक मल्हान संग जबरदस्त नोकझोंक
Battleground 2 में खेसारी लाल यादव की एंट्री से बढ़ा रोमांच, प्रोमो में दिखी अभिषेक मल्हान संग जबरदस्त नोकझोंक

इस सीजन में शिखर धवन एक बार फिर सभी टीमों की देखरेख करते नजर आएंगे। शो में कुल 16 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे, जो अलग-अलग टास्क में अपनी ताकत और फिटनेस का प्रदर्शन करेंगे। शो के अंत में एक मेल और एक फीमेल कंटेस्टेंट को ‘अल्टीमेट फिटनेस स्टार’ का खिताब दिया जाएगा, जिससे प्रतियोगिता और भी दिलचस्प हो जाती है।

प्रोमो में दिखी तकरार और तंज

रिलीज हुए प्रोमो में चारों टीमों के मालिकों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है। खासतौर पर और अभिषेक मल्हान के बीच बातचीत ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। खेसारी ने तंज कसते हुए कहा कि यह कोई हल्का-फुल्का शो नहीं, बल्कि एक सीरियस बैटलग्राउंड है। इस पर अभिषेक मल्हान ने भी जवाब देते हुए कहा कि यह कोई ऐसा शो नहीं है जहां सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी किया जाए।

प्रियंका और राहुल की भी दिखी प्रतिक्रिया

इस बहस में ने भी अपनी बात रखी और कहा कि नए लोग हैं तो थोड़ा संयम रखना चाहिए। वहीं राहुल चौधरी ने मजाकिया अंदाज में प्रियंका पर टिप्पणी करते हुए माहौल को हल्का करने की कोशिश की। इन सबके बीच शिखर धवन का बयान सबसे संतुलित नजर आया, जिसमें उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी जमीन से जुड़ा होगा, वही अंत में जीत हासिल करेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amazon MX Player (@mxplayer)

फैंस के लिए एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज

‘बैटलग्राउंड 2’ का यह नया सीजन एक बार फिर फिटनेस, प्रतियोगिता और एंटरटेनमेंट का जबरदस्त मिश्रण लेकर आ रहा है। प्रोमो से साफ है कि इस बार शो में सिर्फ टास्क ही नहीं, बल्कि मेंटर्स के बीच की नोकझोंक भी दर्शकों को खूब एंटरटेन करने वाली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम इस बार जीत हासिल करती है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply