Thursday, April 16, 2026
Viral

हरी मिर्च में भी विटामिन होता है? जानिए ग्रीन चिली खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?

ज्यादातर लोगों को लगता है कि हरी मिर्च का इस्तेमाल सिर्फ खाने के तीखेपन को बढ़ाने के लिए किया जाता है। क्या आपको भी ऐसा ही लगता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरी मिर्च में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। हालांकि, आपको लिमिट में रहकर ही हरी मिर्च का सेवन करना चाहिए वरना आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।

हरी मिर्च में भी विटामिन होता है? जानिए ग्रीन चिली खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?
हरी मिर्च में भी विटामिन होता है? जानिए ग्रीन चिली खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?

हरी मिर्च में मौजूद विटामिन- हरी मिर्च में विटामिन सी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा हरी मिर्च में विटामिन ए भी होता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हरी मिर्च न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। विटामिन सी से भरपूर हरी मिर्च का सही मात्रा में और सही तरीके सेवन करने से कमजोर इम्यून सिस्टम को काफी हद तक मजबूत बनाया जा सकता है।

सेहत के लिए फायदेमंद- क्या आप जानते हैं कि हरी मिर्च आपकी गट हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकती है? हरी मिर्च का सेवन करने से पाचन शक्ति को बढ़ाया जा सकता है। हरी मिर्च में मौजूद तत्व बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने में असरदार साबित हो सकते हैं। हरी मिर्च को हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। विटामिन ए रिच ग्रीन चिली आपकी आंखों की सेहत पर भी पॉजिटिव असर डाल सकती है।

रोज कितनी हरी मिर्च खानी चाहिए- सही मात्रा में और सही तरीके से ही हरी मिर्च को डाइट प्लान का हिस्सा बनाना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। अब सवाल ये उठता है कि एक दिन में कितनी हरी मिर्च का सेवन करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप एक दिन में 1 से 2 छोटी हरी मिर्च खा सकते हैं। इससे ज्यादा हरी मिर्च खाने से पेट में जलन, एसिडिटी और अल्सर जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply