Thursday, April 16, 2026
Entertainment

BMW कार, राजा-महाराज जैसे कपड़े… विराट-अनुष्का की शादी में घुस आया था अनजान शख्स, ऐसे सच पता चला था

Anushka Sharma And Virat Kohli: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का पॉपुलर सेलिब्रिटी कपल हैं. दोनों आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं. अब दोनों एक नए खुलासे की वजह से चर्चा में आ गए हैं. दरअसल, दोनों की शादी में सिक्योरिटी जिम्मा जिस शख्स ने संभाला था, उसका कहना है कि दोनों की शादी में एक अनजान शख्स घुस आया था. हालांकि, वो इस तरीके से तैयारी के साथ आया था कि एंट्री गेट पर उसके ऊपर किसी को भी शक नहीं हुआ था और उसे एंट्री मिल गई थी.

BMW कार, राजा-महाराज जैसे कपड़े… विराट-अनुष्का की शादी में घुस आया था अनजान शख्स, ऐसे सच पता चला था
BMW कार, राजा-महाराज जैसे कपड़े… विराट-अनुष्का की शादी में घुस आया था अनजान शख्स, ऐसे सच पता चला था

और अनुष्का शर्मा 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे. सिक्योरिटी का इंतजाम यासीन खान देख रहे थे. उन्होंने हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में अनुष्का-विराट की शादी से जुड़ा किस्सा शेयर किया है. उन्होंने कहा, “एक गेटक्रैशर आए, जिनकी ड्रेसिंग बिल्कुल राजा-महाराजा जैसी थी. BMW में. उनके साथ दो सिक्योरिटी वाले सफारी में थे. जहां पर मेन इवेंट हो रहा था, मैं वहां पर था. नीचे सुपरवाइजर था. तो सुपरवाइज ने इवेंट मैनजमेंट कंपनी को बताया कि इस आदमी पर थोड़ा शक हो रहा है. आप इसे देख लो.”

BMW कार की वजह से मिली थी एंट्री

यासीन ने कहा कि नीचे मैनेजमेंट के लिए कुछ यंग लड़के थे, जो कॉलेज से निकले थे और ट्रेनी-इंटर्न थे. उन लोगों को उतनी जानकारी नहीं होती है, तो उन लोगों ने उस गेटक्रैशर को BMW और उसके कपड़े देखकर एंट्री दे दी. कुछ पूछा नहीं. वो आदमी इवेंट में एक कोन में खड़ा था और उसे अगर वहां कोई सेलिब्रिटी दिखता था तो वो उसके साथ फोटो लेता था और फिर एक कोने में खड़ा हो जाता था.

ऐसा सच सामने आया था

जब उस आदमी से पूछा गया कि वो कौन है, तो उसने किसी बड़े आदमी का नाम लिया और कहा कि वो आ नहीं सके तो उन्होंने मुझे विश करने के लिए भेजा है. मैं उनका भतीजा हूं. यासीन ने बताया कि इसके बाद उन्होंने विराट कोहली के मैनेजर से पूछा कि ये गेटक्रैशर जिस बड़े आदमी का नाम ले रहा है, क्या उसे यहां के इवेंट के लिए दावत मिली है तो कोहली के मैनेजर ने कहा कि नहीं, उस आदमी को तो दिल्ली के इवेंट के लिए इनवाइट किया गया है. उसके बाद यासीन ने गेटक्रैशर के पास जाकर उसे शादी से जाने के लिए कहा. पहले तो उस आदमी ने थोड़ा एटीट्यूड दिखाया, लेकिन फिर वो वहां से चला गया.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply