Thursday, April 16, 2026
Entertainment

Maatrubhumi: क्या थिएटर के बजाय डायरेक्ट OTT पर रिलीज होगी सलमान खान की ‘मातृभूमि’? हो गया क्लियर

Salman Khan Maatrubhumi: सलमान खान ‘मातृभूमि’ के नाम से एक फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसे अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है. सलमान हीरो होने के साथ-साथ इसके प्रोड्यूसर भी हैं. आए दिन इस फिल्म से जुड़ा कोई न कोई अपडेट सामने आता रहता है. फैंस सलमान को पर्दे पर देखने के लिए एक्साटेड हैं और इस पिक्चर की रिलीज के इंतजार में हैं. हालांकि, उन फैंस का दिल तब टूट गया, जब सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहों ने जगह ले ली कि सलमान कि ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी, बल्कि डायरेक्ट OTT पर स्ट्रीम की जाएगी. लेकिन क्या सच में ऐसा है? जवाब है नहीं.

Maatrubhumi: क्या थिएटर के बजाय डायरेक्ट OTT पर रिलीज होगी सलमान खान की ‘मातृभूमि’? हो गया क्लियर
Maatrubhumi: क्या थिएटर के बजाय डायरेक्ट OTT पर रिलीज होगी सलमान खान की ‘मातृभूमि’? हो गया क्लियर

‘मातृभूमि’ एक ऐसी फिल्म है, जिसे थिएटर एक्सपीरियंस के लिए तैयार किया गया है. रिलीज डेट का मामला भले ही फंसा हुआ है, लेकिन ये ओटीटी पर नहीं बल्कि सिनेमाघरों में ही रिलीज की जाएगी. बाकी फिल्मों की तरह जब इसका थिएट्रिकल रन पूरा हो जाएगा, उसके बाद इसे ओटीटी पर लाया जाएगा. डायरेक्ट ओटीटी रिलीज की जो बातें सोशल मीडिया पर हो रही हैं, उनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है.

बड़े पैमाने पर बनाई गई है ‘मातृभूमि’

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया, “ अब भी मेगा स्टार हैं. उन्होंने ‘मातृभूमि’ को बड़े लेवल पर बनाया है. ये फिल्म बड़े पर्दे के हिसाब से ही बनाई गई है. इसलिए सलमान और अपू्र्व लाखिया की योजना इस फिल्म को सिनेमाघरों में ही रिलीज करने की है.” अभी भले ही रिलीज डेट को लेकर मामला क्लियर नहीं हो पा रहा है, लेकिन आने वाले समय में ये फिल्म थिएटर्स में दस्तक देगी.

ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तय थी. मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर इस रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया था. पर बाद में इसे पोस्टपोन कर दिया जाता है. जब नई रिलीज डेट फाइनल हो जाएगी, उसके बाद ऑफिशियल ऐलान होगा.

दिल राजू के साथ भी फिल्म कर रहे हैं सलमान खान

‘मातृभूमि’ के अलावा सलमान एक एक्शन-ड्रामा फिल्म पर भी काम कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने साउथ के बड़े प्रोड्यूसर दिल राजू और डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली के साथ कोलैबोरेट किया है. अभी फिल्म का टाइटल अनाउंस नहीं हुआ है, लेकिन कुछ ही समय में इसकी शूटिंग शुरू होने वाली है. सलमान के अपोजिट इसमें साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा नजर आने वाली हैं, जो पहले शाहरुख खान के साथ ‘जवान’ में काम कर चुकी हैं. रिलीज डेट का ऐलान होना बाकी है, लेकिन कहा जा रहा है कि साल 2027 में ईद पर सलमान की ये फिल्म आ सकती है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply