Private video leaked होने से तबाह हुआ करियर! एक गलती के कारण सपना हुआ चकनाचूर

Private video leaked: आजकल आए दिन किसी न किसी के प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर लीक (Private video leaked) होते रहते हैं. फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जिनका कभी फिल्मी बैकग्राउंड नहीं रहा। किसी ने गरीबी से लड़कर अपनी खास पहचान बनाई तो कोई राजघराने से आकर फिल्म इंडस्ट्री में आया. आज हम आपको एक ऐसी हसीना के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक अमीर घराने से ताल्लुक रखती है। मगर एक स्कैंडल की वजह से उसका पूरा करियर बर्बाद हो गया।

कौन हैं ये एक्ट्रेस?

Private video leaked होने से तबाह हुआ करियर! एक गलती के कारण सपना हुआ चकनाचूर
Actress Riya Sen

दरअसल हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री रिया सेन की. दरअसल वह मुनमुन सेन की सबसे छोटी बेटी और प्रसिद्ध दिवंगत अभिनेत्री सुचित्रा सेन की पोती हैं. लेकिन उनके पिता भरत देव वर्मा त्रिपुरा के एक राजघराने से ताल्लुक रखते हैं।महज 5 साल की उम्र में रिया ने अपनी मां के साथ ऑन-स्क्रीन बेटी का किरदार भी निभाया।

कई फिल्मों में आई नजर

रिया सेन ने 1991 में फिल्म विषकन्या में बतौर बाल कलाकार काम किया और अपना आधिकारिक डेब्यू भी किया। उन्होंने 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्टाइल’ में बतौर अभिनेत्री काम किया। इस फिल्म में वह शरमन जोशी, साहिल खान और शिल्पी शर्मा के साथ नजर आईं। इसके बाद वह दिल विल प्यार व्यार और कयामत जैसी फिल्मों में भी नजर आईं।

बॉयफ्रेंड के साथ हुआ MMS लीक

Riya Sen
Riya Sen

इसके बाद 2005 में रिया सेन का उनके कथित बॉयफ्रेंड अश्मित पटेल के साथ एक अश्लील एमएमएस लीक हो गया। इससे वह पूरी तरह टूट गई थीं।एक्ट्रेस ने खुद अश्मित पर क्लिप लीक करने का आरोप लगाया था। वैसे रिया सेन अपने बोल्ड सीन और ग्लैमरस पर्सनालिटी के लिए काफी पॉपुलर थीं। प्राइवेट वीडियो लीक (Private video leaked) होने के बाद उनके करियर पर गहरा असर पड़ा और फिर वह आगे नहीं बढ़ पाईं।

हसीना का करियर

प्राइवेट वीडियो लीक (Private video leaked) होने के बाद रिया सेन हिंदी से लेकर बंगाली, तेलुगु और ओडिया भाषाओं की करीब 15 फिल्मों में नजर आईं, लेकिन उनका करियर कुछ खास नहीं चला. इसके बाद उन्हें हीरो 420 और डार्क चॉकलेट जैसी फिल्मों में देखा गया। इसके अलावा 2017 में उन्हें रागिनी एमएमएस: रिटर्न्स में देखा गया और इसमें कैमियो रोल निभाया।