Entertainment

Dragon: जिसके साथ मिलकर जूनियर NTR ने छापे 1200 करोड़, उस एक्ट्रेस की ‘ड्रैगन’ में एंट्री?

Dragon: साल 2026 की शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ बॉलीवुड का कब्जा है. यहां तक कि पिछले साल के एंड से ही ऐसा माहौल बना है. जबसे रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ और पार्ट 2 रिलीज हुई है. पर साउथ में भी कई बड़ी फिल्मों पर काम चल रहा, जिसमें से कुछ इसी साल रिलीज की जाएंगी, तो कुछ अगले साल आएंगी. आज हम बात करेंगे जूनियर NTR की अगली फिल्म की. जी हां, ‘ड्रैगन’ को प्रशांत नील बना रहे हैं, जिस पर तेजी से काम भी चल रहा है. बीते दिनों जानकारी मिली थी कि दोबारा कुछ शूट्स हो रहे हैं, क्योंकि डायरेक्टर को चीजें जमी नहीं. पर फिर उन्होंने सब चीजों को गलत बताया. पहले ही इस फिल्म में कई बड़े चेहरों के दिखने की बात सामने आ रही है. इसी बीच पता लगा कि जूनियर NTR का हाथ थामने वो एक्ट्रेस आ गई हैं, जिसके साथ मिलकर 1200 करोड़ छापे थे.

Dragon: जिसके साथ मिलकर जूनियर NTR ने छापे 1200 करोड़, उस एक्ट्रेस की ‘ड्रैगन’ में एंट्री?
Dragon: जिसके साथ मिलकर जूनियर NTR ने छापे 1200 करोड़, उस एक्ट्रेस की ‘ड्रैगन’ में एंट्री?

साल 2025 के लिए बिल्कुल भी खास नहीं रहा है. उन्होंने हिंदी सिनेमा में विलेन बनकर कदम रखा, पर यह 450 करोड़ में बनी फिल्म ही बुरी तरह पिट गई. हां, यहां ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ की बातें हो रही हैं. वैसे उससे पहले ‘देवरा’ रिलीज हुई थी, पर वो भी वैसा बिजनेस नहीं कर पाई जैसी एक्टर को उम्मीद थी. अब ‘ड्रैगन’ को लेकर तगड़ा माहौल बना हुआ है, जानिए अपडेट.

जूनियर NTR की फिल्म में किसकी एंट्री?

दरअसल जूनियर NTR एक्शन एंटरटेनर फिल्म ‘Dragon’ के लीड हीरो हैं. उनकी फिल्म पर काम चल रहा है. जिसपर अब एक नया अपडेट सामने आ गया है. एक रिपोर्ट से पता लगा कि इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म में एंट्री हो गई है. वो फिल्म में अहम किरदार निभाती दिखेंगी. दरअसल आलिया भट्ट ने जूनियर NTR, राम चरण और राजामौली की मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘RRR’ में भी काम किया था. जिस पिक्चर ने 1200 करोड़ का कारोबार किया था. अब लगता है कि ‘ड्रैगन’ के लिए कुछ प्लानिंग चल रही है, जो सही साबित होती है, तो फैन्स को बड़ी ट्रीट मिल जाएगी. क्योंकि यह उनका दूसरा तेलुगू प्रोजेक्ट होगा.

वैसे चर्चा है कि 20 मई यानी जूनियर NTR के बर्थडे के दिन मेकर्स कुछ बड़ा अनाउंसमेंट करने वाले हैं. कुछ वक्त पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि फिल्म में शाहिद कपूर भी दिखने वाले हैं, जो अहम रोल करेंगे. हालांकि मेकर्स मलयालम एक्टर Tovino Thomas को लेना चाहते थे, जिन्होंने बिजी शेड्यूल के चलते फिल्म छोड़ दी. अब उनकी जगह अनिल कपूर की एंट्री की जानकारी मिल रही है. पर उम्मीद है कि सबकुछ जल्द मेकर्स कंफर्म कर देंगे.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply