
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह Image Credit source: पीटीआई
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर कराने के सरकार के फैसले पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन कर डॉ मनमोहन सिंह के लिए स्मारक बनाने की मांग की थी. खरगे के फोन के जवाब में सरकार की तरफ से स्थल देने पर विचार करने के लिए दो-चार दिन का समय मांगा गया.
इसकी जानकारी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में रखी गयी तो प्रियंका गांधी ने कहा कि ऐसे में अंतिम संस्कार के लिए मनमोहन सिंह को वीर भूमि या शक्ति स्थल का ही कोई हिस्सा दे दिया जाए, वहीं उनका समाधि स्थल भी बन सकता है.
कांग्रेस ने ये सरकार को बता भी दिया, इसके बाद भी सरकार की तरफ से निगमबोध घाट में अंतिम संस्कार किये जाने की जानकारी दी गई. वहीं, समाधि के लिए स्थल दिए जाने पर कोई आश्वासन तक नहीं दिया गया. प्रियंका गांधी को जब इसकी जानकारी दी गयी तो उन्होंने इसे सरकार द्वारा मनमोहन सिंह का अनादर किया जाना बताया.
प्रियंका गांधी ने कहा कि निगम बोध घाट पर क्या पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार हुआ है क्या? राजघाट के आसपास अंतिम संस्कार हो.
फिलहाल खबर अपडेट की जा रही है.