क्या है फल खाने का बेस्ट टाइम? भोजन के पहले या भोजन के बाद? जाने सच्चाई

‘फल खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। हमे सिर्फ मौसमी फल ही खाना चाहिए। जूस की बजाय फल खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।’ ये सभी बातें हम अच्छे से जानते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि फल खाने का सही समय (Best Time To Eat Fruit) क्या होता है? आईए जानते हैं।

भोजन के साथ या बाद में फल खान कितना सही?

क्या है फल खाने का बेस्ट टाइम? भोजन के पहले या भोजन के बाद? जाने सच्चाई

कुछ लोग सुबह खाली पेट फल खाते हैं, कुछ भोजन के ठीक पहले, कुछ खाने के साथ तो कुछ खाने के बाद मीठे के रूप में फल खाना पसंद करते हैं। यदि आप उन लोगों में से हैं जो भोजन के साथ या भोजन के बाद मिठाई के रूप में फल खाते हैं तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। इस तरीके से फल का सेवन करने से आपको फल के पोषक तत्वों का लाभ नहीं मिलता है।

दरअसल फलों में एक वाष्पशील पोषण होता है। इनमें विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। ऐसे में जब आप मुख्य भोजन करते हैं तो उनमें मौजूद कार्ब्स और वसा उस समय खो जाते हैं जब वे प्रोटीन के साथ पचने इंतजार कर रहे होते हैं।

इसलिए भोजन के साथ आप यदि फल खाते हैं तो वह भोजन में अधिक कैलोरी जोड़ने के अतिरिक्त आपको कोई लाभ नहीं पहुंचाएगा। इससे आपको फल में मौजूद सही पोषण नहीं मिल पाएगा। वहीं फल को यदि भोजन के बाद मीठे के रूप में खाया जाए तो वह मुख्य भोजन की कैलोरी पूल में शामिल हो जाएगा। ऐसे में ये फल भी आपके शरीर में वसा के रूप में एकत्रित हो जाएंगे।

ये है फल खाने का सही समय

फल खाने का बेस्ट टाइम स्टैंडअलोन स्नैक के रूप में इसे खाना होता है। अर्थात आप इसे सुबह के टाइम या दिन में खाने के पहले खा सकते हैं। इससे आपके दिन की शुरुआत भी अच्छी होगी और आपको इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट भी अच्छे से मिल सकेंगे। इस समय फल खाने से आपका पेट भी भर जाएगा और मुख्य खाने की भूख भी नहीं मरेगी। इतना ही नहीं भोजन के पहले फल खाने से बाद में आपका खाना भी अच्छे से पच सकेगा। मतलब ये आपकी पाचन क्रिया भी मजबूत करेगा।

तो अब आप फल खाने का सही समय जान चुके हैं। इसी टाइम पर फल खाकर आप उसके सभी पोषक तत्वों का उचित लाभ ले सकेंगे। उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इसए दूसरों के साथ शेयर कर उन्हें भी सेहत का ज्ञान जरूर दें।