Funny Skincare Video : सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है, जिसमें कभी मजेदार वीडियो होते हैं तो कभी काम की जानकारी देने वाले कंटेंट। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्किनकेयर का एक अनोखा और देसी तरीका दिखाया गया है।

वीडियो में एक लड़की लोगों को स्किन ग्लो करने के लिए खीरे का इस्तेमाल करने की सलाह देती नजर आती है, लेकिन उसका तरीका इतना अलग है कि वीडियो चर्चा में आ गया है।
View this post on Instagram
लड़की का अनोखा स्किन केयर वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की ने खीरे को छीलकर अपने पूरे चेहरे और शरीर पर लगा लिया है। इतना ही नहीं, वह बचे हुए खीरे को अपने हाथों पर भी रगड़ती दिखती है।
आमतौर पर लोग खीरे के स्लाइस चेहरे पर लगाते हैं, लेकिन इस वीडियो में लड़की ने जिस तरह से पूरे शरीर पर खीरा लगाया, उसने सभी को चौंका दिया। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा।
ये खबर भी पढ़ें :
यह स्किनकेयर कम और मजाक ज्यादा
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर dewy.skin.tannu नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
एक यूजर ने मजाक में लिखा, “The Mummy Return”, तो दूसरे ने कहा, “मेरे घर पर आलू के छिलके हैं, क्या वो भी ट्राई करोगी”https://navbharatlive.com/viral/bangladesh-viral-video-dog-petrol-tank-fuel-crisis-shocking-incident-1666695.html”>वायरल वीडियो लोगों को एंटरटेन करने के साथ-साथ पर चर्चा का विषय बन गया है।





