Husband Cook Kadai Paneer for Wife : सोशल मीडिया पर पति-पत्नी से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो दिल को छू जाते हैं। ऐसा ही एक प्यारा वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बेंगलुरु के एक शख्स ने अपनी पत्नी के लिए खास सरप्राइज प्लान किया।

शिवम जय प्रकाश नाम के इस व्यक्ति ने घर से काम करते हुए अपनी पत्नी की पसंदीदा डिश कढ़ाई पनीर खुद बनाकर उसे खुश कर दिया। यह छोटा सा प्रयास अब लाखों लोगों का दिल जीत रहा है।
View this post on Instagram
पती ने पत्नी के लिए बनाया कढ़ाई पनीर
वीडियो में दिखाया गया है कि जब उनकी पत्नी ऑफिस गई हुई थी, तभी घर पर कुक ने खाना बनाने के लिए पूछा। इस पर शिवम ने अपनी पत्नी से व्हाट्सएप पर पूछा कि क्या बनाना है। पत्नी ने कढ़ाई पनीर बनाने की बात कही, जो उसकी फेवरेट डिश है।
इसके बाद शिवम ने खुद ही मीटिंग्स और काम के बीच समय निकालकर कढ़ाई पनीर बना दिया। पत्नी को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी और वह यही सोच रही थी कि खाना कुक ने बनाया होगा।
ये खबर भी पढ़ें :
वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
जब पत्नी घर लौटी और उसने पहला निवाला खाया, तो शिवम ने उससे पूछा कि खाना किसने बनाया है। पत्नी ने मुस्कुराते हुए तुरंत जवाब दिया, “पति।” यह पल बेहद खास और भावुक था, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।
को इंस्टाग्राम पर @lenslife0108 अकाउंट से शेयर किया गया है, जहां यूजर्स इस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। पर कई लोगों ने इसे “सच्चा प्यार” बताया और कहा कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयास ही रिश्तों को मजबूत बनाते हैं।





