साउथ फिल्म इंडस्ट्री में रश्मिका मंदाना, साई पल्लवी इस वक्त काफी चर्चा में हैं, क्योंकि दोनों ही एक्ट्रेसेस के पास अल-अलग भाषाओं की कई फिल्में हैं. लेकिन, इसी बीच एक और नाम तेजी से उभरकर सामने आ रहा है, जो कि साउथ की नई एक्ट्रेस है.

हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कयादु लोहार हैं. कयादु को इस समय साउथ सिनेमा की सबसे बिजी कलाकार कहा जा रहा है, क्योंकि उनके पास इन दिनों एक साथ कई बड़े प्रोजेक्ट्स लाइनअप बताए जा रहे हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कयादु लोहार अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में नजर आने वाली हैं, जिसमें तेलुगु, तमिल और मलयालम प्रोजेक्ट्स शामिल बताए जा रहे हैं. मेकर्स लगातार उन्हें साइन कर रहे हैं.
अभी की बात करें, तो कयादु ‘पल्लीचट्टंबी’ फिल्म में नजर आने वाली हैं, जो कि 15 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगा. ये मलयालम भाषा की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें उनके साथ टोविनो थॉमस नजर आएंगे.
दूसरे फिल्म की बात करें, तो कयादु दुलकर सलमान के साथ फिल्म ‘आई एम गेम’ में भी शामिल हैं. इस फिल्म को नहस हिधायत डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया जा चुका है.
साउथ सुपरस्टार नानी की अपकमिंग फिल्म ‘द पैराडाइज’ में भी कयादु शामिल हैं. फिल्म से कयादु का लुक भी वायरल हुआ है, जिसमें वो रेट्रो अंदाज में दिख रही हैं. बताया जा रहा है कि ये फिल्म अगस्त में रिलीज हो सकती है.
इसके अलावा कयादु फहद फासिल के साथ अपकमिंग तमिल रोमांटिक ड्रामा ‘इधायम मुरली’ में भी दिखेंगी. इस फिल्म को आकाश बस्करन डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में अथर्वा मुरली लीड रोल में हैं उनके साथ प्रीति मुखुंधन भी हैं.
कयादु लोहार की अगली फिल्म की बात करें, तो उसमें ‘इम्मॉर्टल’ का नाम शामिल है, इस फिल्म को मरियाप्पन चिन्ना डायरेक्ट कर रहे हैं. एक्ट्रेस के साथ फिल्म में जीवी प्रकाश कुमार हैं. फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है.
रिपोर्ट के मुताबिक, वेट्री मारन की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म ‘एसटीआर 49’ में भी कयादु लीड रोल में होने वाली हैं. इस फिल्म में सिलंबरासन भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि इस फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है.
कयादु लोहार इन फिल्मों के साथ ही साथ अपकमिंग फिल्म ‘थारम’ का भी नाम शामिल है. इस फिल्म में उनके साथ अथर्वा हैं, फिल्म को विनय गोविंद डायरेक्ट कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म में साई पल्लवी भी शामिल हैं.
एक्ट्रेस ने साल 2021 में कन्नड़ फिल्म ‘मुगिलपेट’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके अलावा उन्होंने अल्लूरी फिल्म में भी काम किया है, लेकिन उन्हें असली पहचान तमिल फिल्म ड्रैगन से मिली है, जो कि 2025 में रिलीज हुई थी.





