Entertainment

Asha Bhosle: लता मंगेशकर से कितनी छोटी थीं आशा भोसले? दोनों ने मिलकर गाए इतने हज़ार गाने

Asha Bhosle and Lata Mangeshkar Songs: दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. बीते रोज उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका 92 की उम्र में निधन गया. भारतीय संगीत जगत की मशहूर और दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन से हर कोई सदमे में है. 1933 में जन्मीं आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. 1950 के दशक में उन्हें पहचान मिली और धीरे-धीरे वो दुनिया की सबसे मशहूर गायिकाओं में शामिल हो गईं. आशा भोसले की तरह उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर भी संगीत की दुनिया का बड़ा नाम रही थीं, जिनका निधन 6 फरवरी 2022 में हो गया था.

Asha Bhosle: लता मंगेशकर से कितनी छोटी थीं आशा भोसले? दोनों ने मिलकर गाए इतने हज़ार गाने
Asha Bhosle: लता मंगेशकर से कितनी छोटी थीं आशा भोसले? दोनों ने मिलकर गाए इतने हज़ार गाने

आशा भोसले और लता मंगेशकर ने मिलकर कई सदाबहार और क्लासिक गाने गाए हैं, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं. आशा भोंसले की आवाज ने दशकों तक फिल्मों और मंचों पर जादू बिखेरा है. 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र में जन्मीं आशा भोसले, भारत रत्न लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं. लता मंगेशकर के निधन के 4 साल बाद आशा भोसले के निधन से संगीत की दुनिया में एक युग का अंत हो गया और पूरे देश में शोक की लहर है.

आशा भोसले और लता मंगेशकर के गाने

आशा भोसले और लता मंगेशकर ने भारतीय संगीत में हजारों लोकप्रिय गाने गाए हैं. आशा भोसले ने 20 से ज्यादा भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए हैं, जिनका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है. वहीं, लता मंगेशकर ने अपने करियर में 20 भाषाओं में 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं, जिसमें उन्होंने फिल्मी और गैर-फिल्मी, दोनों तरह के गानों का रिकॉर्ड बनाया है. ऐसे देखा जाए तो दोनों बहनों ने कुल मिलाकर 42 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं. लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को हुआ था. वहीं, आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को हुआ था. आशा भोसले और लता मंगेशकर की उम्र में 4 साल का अंतर था. बता दें कि लता मंगेशकर का निधन भी 92 की उम्र में हुआ था.

आशा भोसले और लता मंगेशकर का पहला गाना

स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर और आशा भोसले ने फिल्मों में हर तरह के गाने गाए हैं. दोनों बहनों ने हिंदी सिनेमा में वो मुकाम बनाया, जिसे पाना काफी मुश्किल है. लता मंगेशकर ने महज 13 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था. 1948 में रिलीज ‘जिद्दी’ फिल्म में उनका पहला गाना आया था. वहीं, आशा भोसले ने भी अपना पहला गाना 1949 में ‘रात की रानी’ फिल्म के लिए रिकॉर्ड करवाया था.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply