Asha Bhosle Family Tree: भारत की लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है. फिल्म इंडस्ट्री ‘क्वीन ऑफ वर्साटैलिटी’ कही जाने वाली आशा भोसले का परिवार महज एक परिवार नहीं, बल्कि अपने आप में सुरों की एक पाठशाला है. जब हम आशा ताई के ‘फैमिली ट्री’ की बात करते हैं, तो ये सीधे तौर पर मंगेशकर विरासत से जुड़ता है.

एक ऐसी विरासत जिसने शास्त्रीय संगीत से लेकर बॉलीवुड के आइटम नंबर्स तक, संगीत के हर प्रकार को नई परिभाषा दी. आज हम विस्तार से जानेंगे उस महान संगीत परिवार के बारे में, जिसकी नींव पंडित दीनानाथ मंगेशकर ने रखी थी.
दीनानाथ मंगेशकर से शुरू
मंगेशकर परिवार की कहानी शुरू होती है आशा ताई के पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर से. वे शास्त्रीय गायक थे और नाट्य संगीत में भी उनका नाम था. उनकी दो शादियां हुई थीं. उनकी पहली पत्नी नर्मदा का निधन हो गया था, जिसके बाद उन्होंने उनकी छोटी बहन शेवंती (बाद में शुद्धमती) से दूसरी शादी की. दीनानाथ और शुद्धमती के पांच बच्चे हुए, जिन्होंने भारतीय संगीत का इतिहास लिख दिया.
1. लता मंगेशकर (सबसे बड़ी बहन)
2. मीना खडीकर
3. आशा भोसले
4. उषा मंगेशकर
5. हृदयनाथ मंगेशकर (सबसे छोटे भाई)
–
आशा भोसले का परिवार
का निजी जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. उन्होंने दो बार शादी की. पहली शादी से उन्हें तीन बच्चे हुए. सिर्फ 16 साल की उम्र में आशा ताई ने अपनी उम्र से काफी बड़े गणपतराव भोसले के साथ घर से भागकर शादी कर ली थी. हालांकि, ये रिश्ता सफल नहीं रहा और साल 1960 में वे अलग हो गए. इस शादी से उनके तीन बच्चे थे.
* हेमंत भोसले (बड़े बेटे): हेमंत ने संगीत निर्देशन में हाथ आजमाया लेकिन बाद में वे विदेश शिफ्ट हो गए. साल 2015 में कैंसर से स्कॉटलैंड में उनका निधन हो गया.
* वर्षा भोसले (बेटी): वर्षा एक जानी-मानी पत्रकार और गायिका थीं. उन्होंने ‘द संडे ऑब्जर्वर’ और ‘रीडिफ’ के लिए कॉलम लिखे. साल 2012 में उनका दुखद निधन हुआ.
* आनंद भोसले (छोटे बेटे): आनंद ने बिजनेस की पढ़ाई की और फिलहाल वे आशा ताई के काम और उनके बिजनेस वेंचर्स (जैसे ‘आशाज’ रेस्टोरेंट चेन) को संभालते हैं.
आर. डी. बर्मन (पंचम दा – दूसरे पति)
संगीत की दुनिया की सबसे मशहूर जोड़ी-आशा भोसले और राहुल देव बर्मन. साल 1980 में दोनों ने शादी की. पंचम दा और आशा ताई की जोड़ी ने भारतीय फिल्म संगीत को पश्चिमी और आधुनिक रंग दिया. 1994 में पंचम दा के निधन तक वे साथ रहे. उनकी अपनी कोई संतान नहीं थी.
मंगेशकर भाई-बहन
मंगेशकर परिवार के हर सदस्य का अपना एक खास स्थान है-
* लता मंगेशकर: ‘स्वर कोकिला’ के नाम से मशहूर लता दीदी ने कभी शादी नहीं की. वे पूरे परिवार की धुरी बनी रहीं.
* मीना खडीकर: इन्होंने कई मराठी और हिंदी फिल्मों में पार्श्वगायन किया. इनके बेटे योगेश खडीकर ने भी कई म्यूजिक एल्बम किए हैं.
* उषा मंगेशकर: इन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी आवाज दी. मराठी सिनेमा में इनका योगदान अतुलनीय है. इन्होंने भी विवाह नहीं किया.
* हृदयनाथ मंगेशकर: परिवार के सबसे छोटे सदस्य और मशहूर संगीतकार. उनकी पत्नी का नाम भारती है. उनके तीन बच्चे हैं- आदिनाथ, वैजनाथ और राधा मंगेशकर. राधा मंगेशकर भी एक प्रोफेशनल गायिका हैं.
आशा भोसले की तीसरी पीढ़ी
आशा भोसले के बेटे हेमंत और आनंद के माध्यम से परिवार की अगली पीढ़ी भी कला और बिजनेस से जुड़ी हुई है.
* चैतन्य भोसले: हेमंत भोसले के बेटे, चैतन्य लंबे समय तक म्यूजिक में एक्टिव थे. वो इंडिया का सबसे पहला बॉय बैंड, बैंड ऑफ बॉयज का भी हिस्सा थे.
* जनाई भोसले: आनंद भोसले की बेटी और आशा ताई की पोती. जनाई एक प्रशिक्षित गायिका और डांसर हैं. वे अक्सर अपनी दादी के साथ स्टेज परफॉर्मेंस देती नजर आती हैं. फिलहाल वो एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखने की तैयारी कर रही हैं.
* रंजय भोसले: आनंद भोसले के बेटे.
संगीत जगत का ‘पावर हाउस’
मंगेशकर और भोसले परिवारएक दूसरे से केवल खून के रिश्तों से नहीं, बल्कि सुरों, ताल और रियाज से जुड़ा है. पंडित दीनानाथ से शुरू हुआ यह सफर अब जनाई भोसले तक पहुंच गया है. आशा भोसले ने हमेशा यह सुनिश्चित किया कि उनके बच्चे और पोते-पोतियां न केवल विरासत को समझें, बल्कि उसे आधुनिक युग के हिसाब से आगे भी बढ़ाएं.





