Asha Bhosle Passes Away: आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। आशा भोसले को शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उनकी पोती जनाई भोसले ने हेल्थ अपडेट दिया था और बताया था कि उनकी दादी को बहुत ज्यादा थकान और सीने में इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब खबर आई है कि उनका निधन हो गया है।

महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री आशीष शेलार ने अस्पताल के बाहर मीडिया से बात करते हुए इस खबर की पुष्टि की। डॉक्टर प्रतीत समदानी भी वहां मौजूद थे। उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में होगा।
#BREAKING: Singer and Padma Vibhushan awardee Asha Bhosle passed away. Maharashtra Cultural Minister Ashish Shelar confirmed the news while speaking to the media outside the hospital. Doctor Prateet Samdani was also present. Her last rites will be held tomorrow at 4:00 PM at… pic.twitter.com/fNMKH2jVQL
— IANS (@ians_india) April 12, 2026
निधन से कुछ घंटे पहले देश के प्रधानमंत्री ने दिग्गज गायिका के स्वस्थ होने की कामना की थी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ”यह सुनकर चिंता में हूं कि आशा भोसले जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
मुंबई के अस्पताल में थीं भर्ती
आशा जी पिछले कुछ दिनों से सीने में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती थीं। उनकी पोती जनाई भोसले और बेटे आनंद भोसले लगातार उनके साथ थे। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद, भारतीय संगीत की इस सबसे चमकदार आवाज ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया।
8 दशकों का सफर और 12,000 गानों की विरासत
का करियर किसी चमत्कार से कम नहीं था। उन्होंने 1943 में अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया था और तब से लेकर आज तक उन्होंने 12,000 से अधिक गाने गाए। 20 से अधिक भारतीय भाषाओं में अपनी आवाज दी। ‘पिया तू अब तो आजा’ से लेकर ‘दिल चीज क्या है’ तक, हर मूड के गानों को अमर बनाया।
उपलब्धियां जो हमेशा याद रहेंगी
- पद्म विभूषण: भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
- दादासाहेब फाल्के पुरस्कार: सिनेमा जगत का सर्वोच्च सम्मान।
- गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड: दुनिया में सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली कलाकार के रूप में पहचान।
- ग्रैमी नॉमिनेशन: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संगीत का मान बढ़ाया।
–
एक सफल बिजनेसवुमेन भी थीं आशा ताई
संगीत के अलावा, उन्होंने बिजनेस की दुनिया में भी अपनी धाक जमाई थी। उनकी ‘Asha’s’ नाम की रेस्टोरेंट चेन दुबई, कुवैत और यूके जैसे देशों में बेहद सफल है, जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा का प्रमाण है।





