Asha Bhosle Passes Away: महान गायिका आशा भोसले का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया; उनके बेटे आनंद भोसले ने इस बात की पुष्टि की है। उन्हें अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण के कारण यहां भर्ती कराया गया था। इस घटना से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “यह पूरे देश और संगीत प्रेमियों के लिए दुख की बात है। भारत के इतिहास में उनकी संगीत की सेवा सभी ने देखी। मंगेशकर परिवार ने हमेशा संगीत की सेवा की। उनमें लता दीदी सुरों का पहला सितारा लुप्त होते हमने देखा और आज दूसरा तारा भी लुप्त हुआ है। बचपन से लेकर 90 की उम्र तक संगीत की सेवा की।”
सीएम फडणवीस ने जताया दुख
🕐 1.11pm | 12-4-2026📍Nagpur.
LIVE | Media Interaction#Maharashtra #Nagpur https://t.co/GBTRq3WgLQ
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) April 12, 2026
–
सीएम ने आगे कहा, ” बचपन से लेकर 90 जन्मदिन पर तीन घंटे कॉन्सर्ट करने वाली दुनिया की एकमेव गायिका रही। शास्त्रिय संगीत से लेकर रॉक म्यूजिक तक उन्होंने हमे दिया। आरडी बर्मन और उन्होंने संगीत को अलग उंचाईयों तक पहुंचाया। 12 हजार से ज्यादा और 20 भाषाओं में गाने गाए। ऐसे में उनका जाना यह बहुत बड़ी हानि है। इस दुख की घड़ी में हम सभी उनके परिवार के साथ है।”
मुंबई के अस्पताल में थीं भर्ती
(Asha Bhosle) जी पिछले कुछ दिनों से सीने में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती थीं। उनकी पोती जनाई भोसले और बेटे आनंद भोसले लगातार उनके साथ थे। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद, भारतीय संगीत की इस सबसे चमकदार आवाज ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया।
20 भाषाएं 12,000 गानों की विरासत
आशा भोसले (Asha Bhosle) का करियर किसी चमत्कार से कम नहीं था। उन्होंने 1943 में अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया था और तब से लेकर आज तक उन्होंने 12,000 से अधिक गाने गाए। 20 से अधिक भारतीय भाषाओं में अपनी आवाज दी। ‘पिया तू अब तो आजा’ से लेकर ‘दिल चीज क्या है’ तक, हर मूड के गानों को अमर बनाया।





