गर्मी अब धीरे धीरे अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर चुकी है। कुछ दिनों में लू चलने की भी संभावना है। ऐसे में गर्मी के मौसम में अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। गर्मी के मौसम में शरीर कई तरह की बीमारियों की चपेट में आता है। ऐसे में शरीर को एक्सट्रा पोषण की जरूरत होती है। इस लिए इस मौसम में पानी से भरपूर चीजों का सेवनम करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा एक और चीज खाने की सलाह दी जाती है और वो है कच्चा प्याज। गर्मियों में कच्चे प्याज का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आपने घर के बड़े बुजुर्गों को अक्सर ये कहते सुना होगा कि गर्मी में कच्चा प्याज खाओ। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मी में कच्चा प्याज खाने से क्या होता है। चलिए जानते हैं।

पोषक तत्वों का खजाना
प्याज पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। इसमें सल्फर,फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन B और C पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करते हैं।
हीट स्ट्रोक से बचाव
गर्मी में लू का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। ऐसे में कच्चा प्याज लू से बचाने में मददगार साबित हो सकता है। इससे शरीर का तापमान संतुलित रहता है।
शरीर को पहुंचाए ठंडक
प्याज शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडक पहुंचाने का काम करता है। इसके सेवन से आप दिनभर एनर्देटिक महसूस करते हैं।
पाचन तंत्र के लिए
कच्चे प्याज में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इसके सेवन से गैस और कब्ज की समस्या दूर होती है।
इम्यूनिटी के लिए
प्याज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। जिससे आप मौसमी बीमारियों से बचे रहते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
|
|
|
|





