Wednesday, February 25, 2026
PoliticsViral

विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना ने PM मोदी को भेजा शादी का न्यौता, प्रधानमंत्री ने कपल के नाम लिखा खास लेटर

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शादी से पहले शुभकामनाएं दी हैं. सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का खास नोट काफी वायरल हो रहा है.

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी चर्चाओं में बनी हुई है. कपल की शादी की रस्में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. वहीं इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कपल को बधाई दी है. शादी से पहले पीएम मोदी ने कपल को खास लेटर भेजकर शुभकामनाएं भेजी हैं, जिसका फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस नोट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कपल के साथ-साथ उनकी फैमिली को भी शादी की बधाई दी है. चलिए जानते हैं खास नोट में और क्या-क्या लिखा है?

प्रधानमंत्री को मिला शादी का इनवाइट

प्रधानमंत्री मोदी ने विजय देवरकोंडा के माता-पिता को लेटर में संबोधित किया. उन्होंने लेटर में लिखा, ‘श्रीमती माधवी और श्री गोवर्धन राव देवरकोंडा जी, विजय और रश्मिका के विवाह समारोह में आपका निमंत्रण पाकर हमें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है, जो 26 फरवरी 2026 को आयोजित होगा. देवरकोंडा और मंदाना परिवारों को इस शुभ अवसर की हार्दिक बधाई. ये विजय और रश्मिका के जीवन में एक नए और सुंदर अध्याय की शुरुआत है.’

विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना ने PM मोदी को भेजा शादी का न्यौता, प्रधानमंत्री ने कपल के नाम लिखा खास लेटर

पीएम ने दी बधाई

पीएम मोदी ने अपने लेटर में आगे लिखा, ‘‘सखा सप्तपदा भव’ यानी सात कदम साथ चलकर कपल जीवनभर के लिए दोस्त बन जाते हैं. विजय और रश्मिका ने फिल्मों में कई किरदार निभाए हैं, लेकिन उनकी असली जिंदगी की ये नई शुरुआत सबसे खास है. आने वाला समय उनके प्यार, सपनों और खुशियों से भरा रहे. वे मिलकर जिम्मेदारियां निभाएं, एक-दूसरे को समझें, कमियों को अपनाएं और हमेशा सच्चे साथी बनकर साथ चलें. इस खास मौके पर दंपत्ति और उनके परिवार को मेरी तरफ से ढेरों शुभकामनाएं.’

कब है शादी?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. कपल की शादी के फंक्शन की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. वहीं कपल की फैमिली और उनके करीबी दोस्त भी उदयपुर में हो रही शादी में शामिल होने के लिए वेन्यू पर पहुंच गए हैं. आज यानी 25 फरवरी को रात में कपल की संगीत सेरेमनी होने जा रही है

Leave a Reply