Viral

बीच सड़क पर पत्नी का गुस्सा फूटा, पति की बाइक पर बरसाए पत्थर, वीडियो वायरल

Husband Wife Road Fight Video : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी का निजी विवाद बीच सड़क पर तमाशा बन गया। खुर्जा इलाके के मंदिर मार्ग पर हुए इस झगड़े का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बीच सड़क पर पत्नी का गुस्सा फूटा, पति की बाइक पर बरसाए पत्थर, वीडियो वायरल
बीच सड़क पर पत्नी का गुस्सा फूटा, पति की बाइक पर बरसाए पत्थर, वीडियो वायरल

वीडियो में एक महिला गुस्से में पति की बाइक पर पत्थर बरसाती नजर आ रही है। आसपास मौजूद लोग पूरे घटनाक्रम को देखते रहे, लेकिन महिला का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह लगातार बाइक को नुकसान पहुंचाती रही।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vishnu Gupta (@vishnugupta9030)

बीच सड़क पर हुआ पति-पत्नी का झगड़ा

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। यह बहस इतनी बढ़ गई कि पति ने बाइक बीच रास्ते में रोक दी और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। इसके बाद पति बाइक वहीं छोड़कर चला गया।

पति के जाने के बाद महिला का गुस्सा और भड़क गया। वीडियो में साफ दिखता है कि वह पहले बाइक को गिराती है और फिर पत्थरों से उस पर लगातार वार करती है। मौके पर मौजूद कुछ लोग उसे रोकने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन वह नहीं मानती।

ये खबर भी पढ़ें :

लोगों ने इसे गलत और शर्मनाक बताया

होने के बाद यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कुछ लोग इसे मजाकिया अंदाज में ले रहे हैं, तो कई यूजर्स ने इसे गलत और शर्मनाक बताया। एक यूजर ने लिखा, “भाभी जी बाइक पर तो दया कर लेतीं,” जबकि दूसरे ने कहा, “घर का झगड़ा सड़क पर तमाशा बन गया।”

वहीं पर कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि इतने लोग मौजूद होने के बावजूद किसी ने महिला को रोकने की ठोस कोशिश क्यों नहीं की। यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि निजी विवाद जब सार्वजनिक जगह पर आते हैं, तो वे कैसे चर्चा और बहस का विषय बन जाते हैं।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply