Viral

रोज तुलसी का पानी पीने से क्या होता है, फौलाद सी मजबूत बन जाएगी सेहत, मिल सकते हैं कई जबरदस्त फायदे

तुलसी के पानी में औषधीय गुणों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। आयुर्वेद के मुताबिक सुबह-सुबह खाली पेट तुलसी का पानी पीने से सेहत को काफी हद तक मजबूत बनाया जा सकता है। आइए पहले आपको तुलसी का पानी बनाने के तरीके के बारे में बताते हैं। सबसे पहले 4 से 6 तुलसी के पत्तों को धो लीजिए। अब एक गिलास पानी में तुलसी के इन पत्तों को भिगो दीजिए। रात भर के लिए तुलसी के पत्तों को भिगोए रखिए। अगली सुबह आप तुलसी का पानी पी सकते हैं।

रोज तुलसी का पानी पीने से क्या होता है, फौलाद सी मजबूत बन जाएगी सेहत, मिल सकते हैं कई जबरदस्त फायदे
रोज तुलसी का पानी पीने से क्या होता है, फौलाद सी मजबूत बन जाएगी सेहत, मिल सकते हैं कई जबरदस्त फायदे

बूस्ट करे इम्यूनिटी- क्या आप कमजोर इम्यूनिटी की वजह से बार-बार बीमार पड़ जाते हैं? अगर हां, तो आपको तुलसी का पानी पीना शुरू कर देना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तुलसी के पानी में एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। यही वजह है कि सर्दी, खांसी और गले की खराश जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए भी तुलसी के पानी का सेवन किया जा सकता है। 

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद- तुलसी का पानी गट हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकता है। क्या आपको अक्सर एसिडिटी, गैस और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है? अगर हां, तो आपकी गट हेल्थ को सुधारने के लिए तुलसी का पानी पिया जा सकता है। इसके अलावा मानसिक थकान कम करने के लिए भी तुलसी के पानी को डेली डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। कुल मिलाकर तुलसी का पानी आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकता है।

वेट लॉस में कारगर- क्या आप अपनी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करना चाहते हैं? अगर हां, तो आप तुलसी का पानी पीना शुरू कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तुलसी के पानी में मौजूद तत्व बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकते हैं। यही वजह है कि वजन घटाने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी का पानी पीने की सलाह दी जाती है। बैड ब्रेथ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी तुलसी के पानी का सेवन किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply