Entertainment

Asha Bhosle Death: 16 की उम्र में शादी, ससुराल में झेली हिंसा… बेटी की खुदकुशी-बेटे की मौत, संघर्षों भरी रही आशा भोसले की जिंदगी

Asha Bhosle Death: सुरों की मलिका कही जाने वाली आशा भोसले ने अपने करियर में हजारों गानों से इतिहास रच दिया, लेकिन उनकी निजी जिंदगी उतनी ही उतार-चढ़ाव भरी रही है. 92 साल की उम्र में दिग्गज सिंगर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है, जिसे एक युग का खत्म होना माना जा रहा है. अपनी आवाज का जादू उन्होंने कई भाषाओं में हजारों गानों में डाला है. आज भले ही उनका नाम भारतीय संगीत की सबसे बड़ी आवाजों में शामिल होता है, लेकिन यहां तक पहुंचने का सफर संघर्ष, दर्द और मुश्किल फैसलों से भरा रहा.

Asha Bhosle Death: 16 की उम्र में शादी, ससुराल में झेली हिंसा… बेटी की खुदकुशी-बेटे की मौत, संघर्षों भरी रही आशा भोसले की जिंदगी
Asha Bhosle Death: 16 की उम्र में शादी, ससुराल में झेली हिंसा… बेटी की खुदकुशी-बेटे की मौत, संघर्षों भरी रही आशा भोसले की जिंदगी

इस उम्र तक भी रियलिटी शो में एक्टिव दिखती थी, लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी. इसके चलते उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां 12 अप्रैल को उन्होंने आखिरी सांस ली. सिंगर की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने कम उम्र में घर से भागकर शादी कर ली थी, लेकिन बाद में ससुराल में उन्हें घरेलू हिंसा झेलना पड़ा. फिर उन्होंने बच्चों को अकेले पालना की ठानी. लेकिन यहां भी उनका दुख खत्म नहीं हुआ, बाद में उनकी बेटी की खुदकुशी और बेटे की मौत ने उन्हें कई गहरे घाव दिए.

9 साल से संभाली जिम्मेदारी

आशा भोसले का जन्म 1933 में महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था. वो मशहूर गायक दीनानाथ मंगेशकर की बेटी हैं. लेकिन जब वो सिर्फ 9 साल की थीं, तभी उनके पिता का निधन हो गया. इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी अचानक उनके कंधों पर आ गई. बड़ी बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर उन्होंने गाना शुरू किया और कम उम्र में ही परिवार को संभालने की कोशिश की. यहीं से उनके संघर्ष की शुरुआत हुई, जिसने उन्हें मजबूत बनाया.

भागकर की थी पहली शादी

महज 16 साल की उम्र में आशा भोसले ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर गणपतराव भोसले से शादी कर ली, जो उनसे करीब 15 साल बड़े थे. ये शादी उन्होंने घर से भागकर की थी. हालांकि, शादी के बाद उनकी जिंदगी आसान नहीं रही. ससुराल में उनके साथ बुरा बर्ताव किया गया और वो घरेलू हिंसा का शिकार भी रहीं. हालात इतने खराब हो गए कि उन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान ही पति का घर छोड़ना पड़ा और वो बच्चों को लेकर मायके लौट आईं. इसके बाद उन्होंने पति से अलग होकर बच्चों की जिम्मेदारी अकेले संभाली.

बच्चों की मौत से दुख

आशा भोसले की पहली शादी से तीन बच्चे हुए, जिनका नाम हेमंत, वर्षा और आनंद. लेकिन, जिंदगी ने उन्हें यहां भी गहरे दुख दिए. उनके बड़े बेटे हेमंत भोसले की साल 2015 में कैंसर से मौत हो गई, जबकि बेटी वर्षा भोसले ने 2012 में आत्महत्या कर ली थी. इन घटनाओं ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया, लेकिन उन्होंने खुद को संभालते हुए काम जारी रखा. उनका छोटा बेटा आनंद भोसले आज उनके काम और बिजनेस को संभालता है.

आरडी बर्मन से दूसरी शादी

पहली शादी टूटने के करीब दो दशक बाद आशा भोसले ने मशहूर संगीतकार आरडी बर्मन से दूसरी शादी की. दोनों की जोड़ी ने संगीत की दुनिया में कई यादगार गाने दिए. हालांकि, ये साथ भी ज्यादा लंबा नहीं रहा और आरडी बर्मन के निधन ने उन्हें एक बार फिर अकेला कर दिया. तमाम निजी दुखों के बावजूद आशा भोसले ने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपनी आवाज से पीढ़ियों को दीवाना बनाती रहीं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply