Viral

इस्लामाबाद में US-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर खत्म… होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर फंसा पेंच

इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति का पहला दौर खत्म हो चुका है. ईरानी डेलिगेशन का नेतृत्व पार्लियामेंट स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ अमेरिकी डेलिगेशन का नेतृत्व उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने किया. दोनों देशों के बीच आमने-सामने की बातचीत करीब दो घंटे तक चर्चा चली, जिसके बाद ब्रेक लेकर दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी टीमों से सलाह की. बाद में वार्ता फिर शुरू हुई और अब तक हुई बातचीत के दस्तावेज बदले गए. वार्ता के दौरान होर्मुज स्ट्रेट खोलने, ईरान पर लगे प्रतिबंध, फ्रीज संपत्ति रिलीज करने, लेबनान में युद्ध विराम और परमाणु कार्यक्रम जैसे मुद्दे प्रमुख रहे. इस दौरान तनाव भी देखने को मिला, जब एक अमेरिकी युद्धपोत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की ओर बढ़ने लगा. हालांकि ईरान की धमकी के बाद जहाज वापस लौट गया.

इस्लामाबाद में US-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर खत्म… होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर फंसा पेंच
इस्लामाबाद में US-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर खत्म… होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर फंसा पेंच

दोनों देशों के बीच होर्मुज स्ट्रेट पर समझौते को लेकर पेंच फंसा है. इसी के चलते बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई. ईरान इस समुद्री रास्ते पर पर अपना कंट्रोल बनाए रखने पर अड़ा है. इसी को लेकर दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बन पाई है, ईरान को होर्मुज पर जॉइंट कंट्रोल का प्रस्ताव भी मंजूर नहीं है. कल फिर से दोनों देशों का डेलिगेशन आमने-सामने बैठेगा. जिसके आगे की बातचीत होगी. इससे जुड़े डेवलपमेंट और रिएक्शन के लिए हमारे साथ बने रहें.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply