Asha Bhosle Health Update: म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर आशा भोसले की तबीयत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. खबर थी कि सिंगर को हार्ट अटैक आया है, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. अब इस खबर पर उनकी पोती जनाई भोसले ने पोस्ट करके जानकारी दी है.

दिग्गज सिंगर की पोती जनाई भोसले ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने सिंगर की तबीयत के बारे में जानकारी दी है, साथ ही उन्होंने प्राइवेसी देने की अपील भी की है. उन्होंने आशा भोसले के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की है.
पोस्ट में क्या लिखा?
पोस्ट में जनाई ने लिखा है, मेरी दादी, आशा भोसले, बहुत कमजोरी और सीने में इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं. हम आपसे प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील करते हैं. उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा. हम आपको जल्द ही सूचित करते रहेंगे.
View this post on Instagram
हार्ट अटैक नहीं है
92 साल की आशा भोसले ने फिल्मी दुनिया में काफी नाम कमाया है. उन्होंने कई हजार गानों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है. अब सिंगर के इस तरह से अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने उनके फैंस को परेशान कर दिया है. हालांकि, जनाई की पोस्ट में ये साफ किया गया है कि उन्हें हार्ट अटैक नहीं आया है, जो थोड़ी राहत की बात है.
(@zanaibhosle)



