ईरान और अमेरिका के बीच दो हफ्तों के सीजफायर का ऐलान होने के बाद इस्लामाबाद में आज युद्धविराम पर बातचीत जारी है. वार्ता के लिए ईरानी डेलिगेशन पार्लियामेंट स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची के नेतृत्व में इस्लामाबाद पहुंच चुका है. अमेरिकी डेलिगेशन भी इस्लामाबाद में है. इसका नेतृत्व उप-राष्ट्रपति जेडी वैंस कर रहे हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता यह पक्का करना है कि इस्लामिक रिपब्लिक के पास न्यूक्लियर हथियार न हो. साथ ही ईरान ने भी वार्ता को लेकर सकारात्मकता दिखाई है, लेकिन कहा है कि वह अमेरिका पर भरोसा नहीं कर सकते हैं. ये बातचीत सीधे नहीं, बल्कि इंडायरेक्ट हो रही है. ईरान अमेरिकी लीडर्स से सीधे बातचीत के लिए तैयार नहीं है. दोनों देशों के डेलिगेशन अलग कमरे में बैठ रहे हैं और पाकिस्तान दोनों देशों के बीच मैसेज एक्सचेंज करेगा. इससे जुड़े लेटेस्ट डेवलपमेंट और रिएक्शन के लिए हमारे साथ बने रहें.






