Dacoit Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर इस समय धुरंधर 2 का जलवा लगातार कायम है। इसी बीच अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की मचअवेटेड फिल्म डकैत: अ लव स्टोरी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों में अच्छा खासा उत्साह था, लेकिन ओपनिंग डे पर इसका प्रदर्शन उम्मीद से थोड़ा कमजोर नजर आया।

डायरेक्टर शेनिल देव के निर्देशन में बनी इस एक्शन-रोमांटिक फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 6.50 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन लगभग 7.57 करोड़ रुपये रहा। फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 26.4 प्रतिशत दर्ज की गई, जो कि औसत मानी जा रही है। चार साल के ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर लौटे अदिवि शेष से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। फिल्म में अनुराग कश्यप भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिससे फिल्म को और मजबूती मिलने की उम्मीद थी।
बजट वसूलने की चुनौती
का बजट करीब 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में 6.50 करोड़ की ओपनिंग फिल्म ‘डकैत’ के लिए चिंता का विषय बन सकती है। बॉक्स ऑफिस के ट्रेंड को देखते हुए अगर वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल नहीं आता, तो बजट निकालना मुश्किल हो सकता है। आमतौर पर फिल्मों की कमाई वीकडेज में गिरती है, इसलिए ‘डकैत’ के लिए शनिवार और रविवार बेहद अहम रहने वाले हैं। अच्छी वर्ड ऑफ माउथ और पॉजिटिव रिव्यूज ही फिल्म को आगे बढ़ा सकते हैं।
धुरंधर 2 से कड़ी टक्कर
पर सबसे बड़ी चुनौती धुरंधर 2 से मिल रही है, जो रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। हैरानी की बात यह है कि जहां ‘डकैत’ ने पहले दिन 6.50 करोड़ कमाए, वहीं ‘धुरंधर 2’ ने अपने 23वें दिन भी करीब 6.70 करोड़ की कमाई कर ली। इससे साफ है कि रणवीर सिंह स्टारर फिल्म का क्रेज अभी भी दर्शकों के बीच बरकरार है, जिससे नई रिलीज फिल्मों के लिए चुनौती और बढ़ गई है। अब सभी की नजरें वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं। अगर ‘डकैत’ को दर्शकों का साथ मिला, तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर सकती है।





