Bharatanatyam Hip Hop Dance Fusion Video : इंटरनेट की दुनिया में इन दिनों एक भारतीय डांसर के कदमों ने तहलका मचा दिया है। हरिणी नीलकंतन ने अमेरिका के लास वेगास में आयोजित रेड बुल डांस स्टाइल में ऐसा परफॉर्मेंस दिया, जिसे देखकर पूरी दुनिया हैरान रह गई।

उन्होंने वेस्टर्न हिप-हॉप और भारत के प्राचीन शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम को मिलाकर एक शानदार फ्यूजन तैयार किया। इस अनोखे कॉम्बिनेशन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
View this post on Instagram
हिप-हॉप और भरतनाट्यम के फ्यूजन ने जीता दिल
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 2.1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 14 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। हरिणी का फुटवर्क, एक्सप्रेशंस और स्टेज प्रेजेंस इतनी बेहतरीन है कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
हालांकि, जहां एक ओर लोग उनकी क्रिएटिविटी की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने इसे भरतनाट्यम का अपमान भी बताया। कुछ ट्रोल्स का कहना था कि इस तरह के फ्यूजन से शास्त्रीय नृत्य की पवित्रता प्रभावित होती है।
ये खबर भी पढ़ें :
‘इंडियन फ्यूजन’ की ग्लोबल मंच पर नई पहचान
इन आलोचनाओं का जवाब देते हुए हरिणी ने साफ कहा कि उनका प्रदर्शन प्योर नहीं था, बल्कि उन्होंने ‘इंडियन फ्यूजन’ कैटेगरी में हिस्सा लिया था। पिछले 23 सालों से क्लासिकल डांस सीख रहीं हरिणी ने ट्रोल्स को चुनौती देते हुए कहा कि वे खुद स्टेज पर आकर अपनी कला दिखाएं।
चेन्नई की रहने वाली हरिणी फिलहाल शिकागो में एक प्रोफेशनल डांसर और कोरियोग्राफर हैं और ‘कलामप्रिया सेंटर फॉर द इंडियन परफॉर्मिंग आर्ट्स’ में प्रोग्राम हेड भी हैं। उनका यह साबित करता है कि भारतीय कला जब आधुनिक स्टाइल से मिलती है, तो वह ग्लोबल मंच पर नई पहचान बना सकती है।





