Saturday, April 11, 2026
Entertainment

Dacoit Box Office: ‘डकैत’ ने आते ही ‘धुरंधर 2’ को दिया तगड़ा झटका! पहले ही दिन मचाई धूम, क्यों है ये सॉलिड शुरुआत?

Dacoit Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को आए 23 दिन पूरे हो गए हैं. फिल्म ने अबतक दुनियाभर से टोटल 1680 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. यूं तो फिल्म पहले ही ब्लॉकबस्टर लिस्ट में जगह बना चुकी है. पर अब बारी थी बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ने की. जिसकी शुरुआत काफी पहले ही फिल्म कर चुकी थी. अभी भी प्रभास की ‘बाहुबली 2’, अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ और आमिर खान की ‘दंगल’ से दूर है. पर मामला बिगड़ गया है, क्योंकि मृणाल ठाकुर औरअदिवि शेष की ‘डकैत’ रिलीज हो गई है. यह फिल्म कितना भी कम कमा ले, फिर भी DHURANDHAR 2 का काम बिगाड़ने के लिए बहुत है. अब जानिए ‘डकैत’ ने पहले दिन कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है? क्यों यह शुरुआत सॉलिड मानी जा रही है.

Dacoit Box Office: ‘डकैत’ ने आते ही ‘धुरंधर 2’ को दिया तगड़ा झटका! पहले ही दिन मचाई धूम, क्यों है ये सॉलिड शुरुआत?
Dacoit Box Office: ‘डकैत’ ने आते ही ‘धुरंधर 2’ को दिया तगड़ा झटका! पहले ही दिन मचाई धूम, क्यों है ये सॉलिड शुरुआत?

जहां एक और धुरंधर 2 की आंधी अभी पूरी तरह से थमी नहीं है, तो दूसरी ओर आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की को मिक्स रिव्यू मिले हैं. फ्राइडे को आई फिल्म ने वीक डेज में 5 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. चीजें आने वाले दिनों में बेहतर रहीं और वर्ड ऑफ माउथ इस फिल्म के लिए काम कर गया, तो फिर वीकेंड में जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है. जानिए कितना कारोबार दोनों फिल्मों ने किया है?

अदिवी शेष की ‘डकैत’ ने कितने कमाए?

सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके मुताबिक, अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की लव स्टोरी फिल्म ‘डकैत’ ने भारत से कुल 6.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. जहां फिल्म ने तेलुगु से 5.60 करोड़ रुपये कमाए और ऑक्यूपेंसी भी 41 परसेंट रही है. साथ ही 1883 शोज फुल हुए. तो दूसरी ओर हिंदी में चीजें बेहतर नहीं हैं. 0.90 करोड़ रुपये ही हिंदी में कमाए हैं, जबकि ऑक्यूपेंसी 12 परसेंट रही. वहीं, टोटल शोज 1917 शोज फुल रहे थे. पहले दिन के हिसाब से टोटल शोज 3,800 रहे हैं. जबकि, इंडिया से 7.57 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हुई है. अबतक फिल्म 13.57 करोड़ वर्ल्डवाइड बिजनेस कर चुकी है. साथ ही ओवरसीज से 6 करोड़ छापे हैं, जो कि अच्छा आंकड़ा है. इसलिए कहा जा रहा है कि यह शुरुआत बहुत अच्छी है.

‘धुरंधर 2’ ने कितने कमा लिए हैं?

दरअसल रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का कलेक्शन लगातार कम होता जा रहा है. बेशक फिल्म ने अब दुनियाभर से 1680 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. भारत से फिल्म ने 23वें दिन 6.70 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं, भारत से टोटल कमाई 1055 करोड़ पहुंच चुकी है. जबकि, ओवरसीज से 408 करोड़ छाप लिए हैं. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1200 करोड़ से ज्यादा है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply