

इस खबर को शेयर करें
कुक्षी, धार. बाग थाना क्षेत्र के ग्राम टकारी में एक मां ने अपने 18 साल बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। महिला अपने पति से तीन साल से अलग रह रही थी। बेटे उसे मनाकर वापस ले जाने के लिए आया था।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला का अपने गांव के ही एक व्यक्ति से अवैध थे। इसी बात को लेकर मां-बेटे में बहस हुई और महिला ने गोली मारकर बेटे की हत्या कर दी।
मां का अवैध संबंध बना हत्या की वजह
बाग थाना प्रभारी कैलाश चौहान ने बताया कि हत्या का कारण मां के अवैध संबंधों का उजागर होना है। दरअसल, भोरकुंडिया (थाना राणापुर) का रहने वाला इकेश चोंगड़ अपने चार दोस्तों के साथ मायके में रह रही अपनी मां को घर वापस ले जाने आया था।
टकारी गांव में उसने अपनी मां ईडी बाई को गांव के दीवान सिंह चोगड़ के साथ देखा। इस बात पर इकेश नाराज हो गया। दोनों के बीच कहासुनी हुई जो विवाद में बदल गई।
दोनों आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश
विवाद के दौरान ईडी बाई ने दीवान सिंह से देसी कट्टा लेकर अपने बेटे पर गोली चला दी। छर्रे लगने से इकेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपी ईडी बाई और दीवान सिंह फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।
धार में एक मां ने अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। वह 3 साल से पति से अलग होकर अपने मायके में रह रही थी। बेटा मां को मनाकर घर ले जाने आया था। घटना बाग थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर की है। मृतक का नाम इकेश चौंगड़ (18) है। बेटे ने मां को अपने गांव के एक शख्स दीवान सिंह के साथ खेत में देख लिया था।