Salman Khan Next Film: सलमान खान की अगली फिल्म का अच्छा परफॉर्म करना उनके करियर के लिए बहुत जरूरी है. क्योंकि पिछली फिल्म ‘सिकंदर’ थी, जो साल 2025 ईद के वक्त रिलीज हुई थी. पर फिल्म आते ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई. जबकि, जो उससे पहले आई थी ‘टाइगर 3, उसने अच्छे पैसे कमाए थे. लेकिन फिल्म उम्मीद से कम रही थी. सलमान खान के खाते में इस वक्त दो बड़ी फिल्में हैं. पहली- अपूर्व लाखिया की ‘मातृभूमि’ और दूसरी फिल्म दिल राजू और वामशी पेडिपल्ली के साथ बना रहे हैं. जी हां, यह एक एक्शन फिल्म होगी, जिसमें सलमान खान के साथ नयनतारा भी दिखेंगी. बीते दिनों ही पता लगा था कि अब राजपाल यादव को भी पिक्चर में एंट्री मिल गई है. जानिए सलमान खान के दो अलग-अलग लुक के बारे में क्या पता लगा?

हाल ही में को बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत के बर्थडे बैश में देखा गया. जहां वो चश्मा लगाए और क्लीन शेव्ड लुक में नजर आए. एक्टर को देखकर फैन्स को पुराने दिन याद आ गए. दरअसल कुछ वक्त पहले ही जब वो ‘मातृभूमि’ का शूट कर रहे थे, तब एक्टर ने मोटी मूंछे रखी थी. पर अब अंदाज बदला है और वामशी का स्टाइल फैन्स पहले से जानते हैं. अब उनके लुक को लेकर पता लगा कि, दो अलग-अलग अंदाज में दिखेंगे.
सलमान खान के लुक पर क्या अपडेट है?
दरअसल सलमान खान को लेकर इंटरनेट पर ऐसी खबरें चल रही हैं वो क्लीन शेव्ड लुक में वामशी की फिल्म में दिखने वाले हैं. 18 अप्रैल से फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी जाएगी. जिसके लिए एक्टर वजन भी कम कर रहे हैं. ऐसा भी पता लगा कि वामशी की फिल्म में सलमान एक से ज्यादा लुक में दिखेंगे, जिसमें से पक्का एक क्लीन शेव्ड ही होगा. इस चर्चा के पीछे की वजह है डायरेक्टर साहब. वो अपनी फिल्मों में एक्टर के साथ काफी एक्सपेरिमेंट्स करते रहते हैं. ‘महर्षि’ में महेश बाबू के कॉलेज स्टूडेंट से लेकर बिजनेसमैन की जर्नी हो… या फिर ‘वारिसू’ में थलपति विजय के अलग-अलग अवतार, अब सलमान खान के साथ भी कुछ ऐसी ही प्लानिंग हो रही है.
लेकिन फिलहाल सलमान खान के फैन्स AI से तस्वीर बनाकर शेयर कर रहे हैं. जहां एक जगह वो एकदम क्लीन शेव लुक में हैं, तो एक में दाढ़ी… लोग चाहते हैं कि यह सलमान खान की बेस्ट फिल्म हो, जिसमें लुक के साथ कोई कॉम्प्रोमाइज न किया जाए. पर मेकर्स ने पहले से काफी कुछ सोचकर रखा होगा.





