पाकिस्तान को कोई राहत नहीं, पाकिस्तानी विमानों के लिए भारत नहीं देगा रास्ता, प्रतिबंध बढ़ाया ˌ

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा भारत पाकिस्तान को कोई भी राहत देने के मूड में नजर नहीं आ रहा है। भारत ने पाकिस्तान के विमानों के लिए जो प्रतिबंध लगाया था, उसकी सीमा को उसने और आगे बढ़ा दिया है। भारत ने पाकिस्तान के विमानों के लिए अपने वायु क्षेत्र के उपयोग से जुड़े प्रतिबंध को एक माह और बढ़ाया है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भारत की ओर से जारी ‘नोटम’ की जानकारी दी। इसके अनुसार पाकिस्तान पंजीकृत विमानों और पाकिस्तान की वायुसेवा कंपनियों या संचालकों द्वारा संचालित, स्वामित्व या पट्टे पर लिए गए विमानों और सैन्य विमानों पर भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को एक माह और बढ़ा दिया है। अब यह प्रतिबंध 23 जून तक प्रभावी रहेगा। वर्तमान में दोनों देशों के बीच वायु मार्ग बंद हैं।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को इंडिगो का विमान एक ‘हेलस्टॉर्म’ में फंस गया। विमान ने लाहौर एटीसी से पाकिस्तान के वायु क्षेत्र में थोड़े समय के लिए प्रवेश की अनुमति मांगी। लाहौर एटीसी ने नोटम का हवाला देते हुए इनकार कर दिया। इसके बाद भारतीय अधिकारियों ने विमान को सुरक्षित रूप से श्रीनगर की ओर मोड़ दिया।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान का ऐलान, राज्य को जल्द मिलेंगे पांच मेडिकल कॉलेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *