Entertainment

Sara Arjun: 1700 करोड़ के करीब ‘धुरंधर 2’, महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचीं सारा अर्जुन, भस्म आरती में हुईं शामिल

Dhurandhar Fame Sara Arjun: ‘धुरंधर:द रिवेंज’ को रिलीज हुए 23 दिन पूरे हो गए हैं. अब भी फिल्म भौकाल काट रही है. जहां पहली फिल्म ने 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया. तो दूसरी फिल्म 1700 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है. हालांकि, दूसरा पार्ट अब भी तीन रिकॉर्ड्स से दूर है, जहां पहुंचना बहुत आसान नहीं होगा. पर आदित्य धर की फिल्म के हर स्टार ने जबरदस्त काम किया है. रणवीर सिंह के अपोजिट सारा अर्जुन ने फीमेल लीड का किरदार निभाया. जी हां, जो जमील जमाली यानी राकेश बेदी की बेटी के रोल में होती हैं. एक तरह से वो इंडियन स्पाई की बेटी ही हैं. अब ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद यालिना यानी सारा महाकाल के शरण में पहुंच गई हैं. उनके साथ फैमिली भी दिखाई दी और इस दौरान उन्होंने भस्म आरती में हिस्सा लिया.

Sara Arjun: 1700 करोड़ के करीब ‘धुरंधर 2’, महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचीं सारा अर्जुन, भस्म आरती में हुईं शामिल
Sara Arjun: 1700 करोड़ के करीब ‘धुरंधर 2’, महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचीं सारा अर्जुन, भस्म आरती में हुईं शामिल

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ में को काफी स्क्रीन टाइम मिला था. पर पार्ट 2 में उनके ज्यादा सीन्स नहीं थे. पर जितने भी सीन्स थे, उन्होंने बखूबी उन्हें निभाया है. खासकर जब उन्हें हमजा की सच्चाई पता लगती है, तो वो एक और मौका देती हैं. खैर, अब एक्ट्रेस को महाकाल मंदिर में देखा गया. जहां भस्म आरती में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि- बुलावा आया था, तो वो आ गए.

महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचीं सारा अर्जुन

भस्म आरती से सारा अर्जुन का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. जहां वो हाथ जोड़कर महाकाल के सामन बैठी हुई है. उनकी आरती कर रही हैं और साथ ही माता-पिता भी वहां मौजूद हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी इस यात्रा को लेकर कहा कि- सच में शब्द नहीं है और बुलावा आया, तो आ गए हम. इससे अच्छी फीलिंग और कुछ नहीं है दुनिया में. मैं बहुत खुश हूं और बहुत आनंद आ रहा है. साथ ही राष्ट्र के लिए क्या कामना है, इस सवाल का जवाब देते हुए सारा अर्जुन ने कहा कि बस तरक्की जितनी हो. मैं महाकाल से सबके लिए तरक्की मांगती हूं. दरअसल सारा अर्जुन महज 20 साल की हैं और इस उम्र में 2900 करोड़ की दो बड़ी फिल्में दे चुकी हैं. वो भी बतौर लीड एक्ट्रेस उन्होंने काम किया है.

हाल ही में सारा अर्जुन को लेकर जानकारी मिली थी कि वो अगली फिल्म में मधुबाला का किरदार निभाती नजर आएंगी. जिसे संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस करने वाले हैं. कहा गया कि इस साल फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है. साथ ही डायरेक्टर जस्मीत की फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में हैं. फिल्म में हिंदी सिनेमा के गोल्डन एरा की कहानी दिखाई जाएगी. पर मेकर्स की तरफ से फिलहाल कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है. देखना होगा कब एक्ट्रेस खुद प्रोजेक्ट को कंफर्म करती हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply