वजन कम करना किसी चैलेंज से कम नहीं है. आजकल लोग कई तरह की डाइट फॉलो करते हैं. एक्सरसाइज करते हैं और यहां तक की कुछ लोग तो खाना खाना ही छोड़ देते हैं. बहुत से लोगों को लगता है कि खाना स्किप करने से वजन तेजी से कम हो सकता है. भले ही ये तरीका जल्दी असर दिखाता हो लेकिन शरीर के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है. अक्सर लोग सोचते हैं कि अगर वे खाना कम कर देंगे या पूरी तरह बंद कर देंगे, तो उनका वजन तेजी से घटेगा।.शुरुआत में ऐसा होता हुआ भी दिख सकता है….वजन कुछ किलो तक कम भी हो जाता है. लेकिन से लंबे समय तक असरदार नहीं रहता है.

शरीर को मजबूत और एनर्जेटिक रहने के लिए कई सारे पोषक तत्वों की जरूरत होती है. लेकिन खाना छोड़ने या कम करने के बाद शरीर में पोषक की कमी होने लगती है, जो कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकती है. अगर आप भी वजन कम करने के लिए खाना कम या पूरी तरह से छोड़ने का सोच रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. चलिए जानते हैं कि क्या वजन कम करने के लिए खाना छोड़ देना सही है?
वेट लॉस के लिए खाना छोड़ देना कितना सही?
वजन कम करने के लिए मील स्कीप करना एक कॉमन तरीका जरूर है. लेकिन रिसर्च बताती है कि ये न तो सबसे सही तरीका है और न ही हमेशा असरदार. में पाया गया है कि जब लोग एक या ज्यादा मील छोड़ते हैं, तो उनकी कुल कैलोरी तो कम हो जाती है, लेकिन डाइट की क्वालिटी भी खराब हो जाती है. जैसे फल, प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्व कम हो जाते हैं. इससे वजन थोड़ा घट तो सकता है, लेकिन शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता है.
ओवरइटिंग का खतरा बढ़ सकता है
कुछ मामलों में ये उल्टा अलर भी दिखाने लगता है. जैसे अगर कोई सुबह का ब्रेकफास्ट छोड़ देता है तो उसे लंच में ज्यादा भूख लगती है और वो व्यक्ति ज्यादा खा लेता है. ऐसे ही अगर वो दोपहर का लंच छोड़ता है तो रात को ज्यादा खाने की तलब लगती है, जिससे ओवरइटिंग का खतरा बढ़ जाता है.
मेटाबॉलिज्म हो सकता है स्लो
कुछ स्टडी बताती हैं कि कम समय की फास्टिंग से मेटाबॉलिज्म थोड़ा बढ़ा सकता है. लेकिन लंबे समय तक भूखे रहने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है. शॉर्ट टर्म फायदा दिख सकता है, लेकिन लॉन्ग टर्म में नुकसान होना तय है.
कुछ मामलों में वजन बढ़ भी सकता है
कुछ रिसर्च में पाया गया है कि लंबे समय तक खाना छोड़ने से शरीर में इंसुलिन रेसिस्टेंस और पेट की चर्बी बढ़ सकती है. यानी वजन घटने के बजाए बढ़ भी सकता है. यानी कुल मिलाकर कहें तो वेट लॉस के लिए खाना छोड़ना नहीं बल्कि बैलेंस डाइट लेना जरूरी है.





