Saturday, April 11, 2026
Viral

बातचीत फेल हुई तो हमला करेंगे, युद्धपोतों में भर रहे सबसे खतरनाक हथियार: ट्रंप की ईरान को धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली बातचीत फेल हो जाती है, तो अमेरिका हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने बताया कि अमेरिकी युद्धपोतों में तेजी से नए और सबसे आधुनिक हथियार भरे जा रहे हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर ईरान पर हवाई हमले किए जा सकें. ट्रंप ने न्यूयॉर्क पोस्ट को फोन पर दिए इंटरव्यू में कहा कि अगले 24 घंटों में साफ हो जाएगा कि बातचीत सफल होगी या नहीं.

बातचीत फेल हुई तो हमला करेंगे, युद्धपोतों में भर रहे सबसे खतरनाक हथियार: ट्रंप की ईरान को धमकी
बातचीत फेल हुई तो हमला करेंगे, युद्धपोतों में भर रहे सबसे खतरनाक हथियार: ट्रंप की ईरान को धमकी

ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका पहले भी ईरान पर हमले कर चुका है, लेकिन इस बार उससे भी ज्यादा ताकतवर हथियार तैयार किए जा रहे हैं. ट्रंप के मुताबिक, अगर कोई समझौता नहीं हुआ, तो इन हथियारों का इस्तेमाल बहुत प्रभावी तरीके से किया जाएगा और भारी नुकसान हो सकता है. ट्रंप ने कहा कि ईरान सामने कुछ और कहता है और मीडिया में कुछ और. उनके मुताबिक, ईरान एक तरफ परमाणु हथियार खत्म करने की बात करता है, लेकिन दूसरी तरफ यूरेनियम संवर्धन जारी रखने की बात भी करता है. ईरान पर भरोसा नहीं कर सकते.

ईरानी नेता सिर्फ शांति वार्ता के लिए जीवित: ट्रंप

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर कहा कि ईरान के पास कोई मजबूत विकल्प नहीं है, सिवाय इसके कि वह अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों का इस्तेमाल कर दुनिया पर थोड़े समय के लिए दबाव बनाए. ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के नेता आज सिर्फ इसलिए जीवित हैं, ताकि वे बातचीत कर सकें. उन्होंने आगे आरोप लगाया कि ईरान लड़ाई से ज्यादा फेक न्यूज मीडिया और पब्लिक रिलेशन संभालने में माहिर है. ट्रंप के मुताबिक, ईरान अपनी छवि सुधारने और दुनिया को प्रभावित करने में ज्यादा ध्यान देता है, जबकि असल में वह उतना मजबूत नहीं है.

शांति वार्ता पर अभी भी सस्पेंस

11 अप्रैल को इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता होनी है, लेकिन इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है, क्यों कि ईरान ने रख दी है. पहली, लेबनान में युद्धविराम लागू करना होगा. दूसरी, ईरान की जो संपत्तियां अमेरिका ने फ्रीज कर रखी हैं, उन्हें रिलीज करना होगा. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस्लामाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं. हालांकि ईरानी डेलिगेशन अभी तक वहां नहीं पहुंचा है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply