Saturday, April 11, 2026
Viral

Viral Video: मुंबई लोकल में नेत्रहीन युवक ने छेड़ी बांसुरी की ऐसी तान, भीड़ भरी ट्रेन में थम गया शोर

Mumbai Local Viral Video: भागती-दौड़ती जिंदगी, धक्का-मुक्की और शोर…मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन की यही पहचान है. लेकिन सोचिए कि अगर इसी शोरगुल के बीच कोई सुरों का जादू बिखेर दे तो. फिलहाल, एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है, जिसने नेटिजन्स को भावुक कर दिया है.

Viral Video: मुंबई लोकल में नेत्रहीन युवक ने छेड़ी बांसुरी की ऐसी तान, भीड़ भरी ट्रेन में थम गया शोर
Viral Video: मुंबई लोकल में नेत्रहीन युवक ने छेड़ी बांसुरी की ऐसी तान, भीड़ भरी ट्रेन में थम गया शोर

इंस्टाग्राम पर @off.script_by_onkar नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो की शुरुआत बहुत साधारण है. आप देखेंगे कि लोग अपने-अपने मोबाइल में बिजी है. इसी बीच, कैमरा एक ऐसे युवक पर फोकस करता है, जो चश्मा लगाए चुपचाप खड़ा है. दरअसल, वीडियो बनाने वाले शख्स को यह बंदा थोड़ा अजीब लगा, क्योंकि वह अपनी ही दुनिया में खोया हुआ था. लेकिन कहानी ने तब नया मोड़ ले लिया, जब एक यात्री ने उठकर उसे कुछ पैसे दिए. तब अहसास होता है कि युवक नेत्रहीन है.

अगले ही पल युवक ने जेब से एक बांसुरी निकालकर उसे होंठों से लगाया और फिर ऐसी धुन बजाई कि कोच में बैठे हर किसी की निगाहें उस पर आकर ठहर गईं. वीडियो में आप देखेंगे कि कुछ ही सेकंड में भीड़भाड़ वाला डिब्बा एक लाइव कॉन्सर्ट में तब्दील हो गया.

इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं, और नेटिजन्स भावुक होकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा, इंसान को कभी उसकी बाहरी स्थिति से नहीं आंकना चाहिए. दूसरे ने कहा, सलाम है इस कलाकार के जज्बे को.

यहां देखिए वीडियो

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply